
दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके में चला बुलडोजर, मजार के अवैध निर्माण को गिराया गया, भारी पुलिस बल तैनात
AajTak
निजामुद्दीन इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर लेकर हजरत निजामुद्दीन इलाके की मथुरा रोड के ऑपोजिट मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाने पहुंची. कुछ ही देर में टीम ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अवैध धार्मिक ढांचे (मजार) पर शनिवार को बुलडोजर चला. बुलडोजर एक्शन की ये कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के द्वारा की गई है. बवाल या विरोध से निपटने के लिए और सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई.
बता दें कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर लेकर हजरत निजामुद्दीन इलाके की मथुरा रोड के ऑपोजिट मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाने पहुंची. कुछ ही देर में टीम ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. अभी मौके से मलबा हटाने का काम जारी है.
देखिए वीडियो...
मजार के केयरटेकर यूसुफ बेग का बयान
मजार के केयरटेकर यूसुफ बेग के का कहना है कि ये मजार लगभग 500 साल पुरानी है. ये उस वक्त से है जब ना तो यहां रोड थी और ना ही फुटपाथ. पिछले दिनों SDM से बात हुई थी. तब उन्होंने कहा था कि कुछ हिस्सा हटा लो, लेकिन हमने 13 मीटर का हिस्सा हटाया बावजूद इसके कार्रवाई की गई. पीडब्ल्यूडी की टीम ने टीन शेड हटाया, दो कमरे और दीवारें तोड़ दी हैं.
देखिए वीडियो...

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








