
दिल्ली: नरेला में BJP कार्यकर्ता की हत्या, बंद दुकान से बरामद हुआ शव
AajTak
दिल्ली के नरेला में एक युवती की हत्या हुई है. वह बीजेपी की कार्यकर्ता बताई जा रही है. उसका शव एक बंद दुकान से बरामद हुआ है. 28 साल की वर्षा पंवार के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी.
राजधानी दिल्ली के नरेला में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता का शव मिला है. ये युवती बीते चार दिनों से गायब थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी. जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी जिसने बाद में उसने भी सुसाइड कर लिया था.
28 साल की वर्षा पंवार नाम की ये युवती जिस निजी स्कूल में काम करती थी उसी की बंद दुकान में उसका शव मिला है. फिलहाल नरेला पुलिस जांच में जुट गई है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, नरेला में स्वतंत्र नगर से बांकनेर जाने वाले रास्ते पर यह निजी स्कूल बना हुआ है. इसी प्राइवेट स्कूल में वर्षा पंवार नौकरी करती थी. वह 24 फरवरी से वर्षा लापता थी.
वर्षा के पिता ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई थी. इसी स्कूल के अंदर एक स्टेशनरी की दुकान भी है जो पिछले 4 दिन से बंद थी. इसपर बाहर से ताला लगा हुआ था.
लड़की के पिता को उसी दुकान पर शक हुआ और बुधवार दोपहर के वक्त दुकान का ताला तोड़ा गया तो अंदर युवती का शव मिला जिसके गले पर निशान थे. इससे अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है.
मृतक युवती भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता थी जिसके भाजपा के नेताओं के साथ फोटो भी देखे जा सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












