
दिल्ली: दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा पर 12 बजे तक इस्तेमाल कर सकेंगे लाउडस्पीकर
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया था. अब दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजक भव्य तरीके से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधी रात तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे.
दिल्ली सरकार ने रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर बड़ा फैसला किया है. सरकार ने इस दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 12 तक की अनुमति दे दी है. अभी रात 10 बजे तक ही इसके इस्तेमाल की अनुमति थी. यह अनुमति 15 से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान आयोजकों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. सीएम की मंजूरी के बाद अब इसकी फाइल एलजी वीके सक्सेना के पास भेजी गई है.
दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया था. अब दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजक भव्य तरीके से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधी रात तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी.
दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीला मंचन की शुरूआत होने जा रही है, जो 24 अक्टूबर तक चलेगा. हर साल दिल्ली के कई इलाकों में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य रामलीला का मंचन किया जाता है. साथ ही, दुर्गा पूजा का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है. देर रात तक होने वाले रामलीला मंचन के दौरान लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
वहीं, डीडीएमए द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 10 बजे तक की ही अनुमति है. जबकि अधिकतर जगहों पर रामलीला का मंचन रात 12 बजे तक किया जाता है. इसलिए रामलीला, दुर्गापूजा और दशहरा के आयोजक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति मांगते हैं.
रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक रात 10 के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध कर रहे थे. लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति रात 10 बजे की बजाय 12 बजे तक करने की गुजारिश की थी.
डीडीएमए द्वारा रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पूर्व में जारी निर्देश को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. सीएम द्वारा दी गई अनुमति में इस बात पर बल दिया गया है कि भी किसी कार्यक्रम की अनुमति देते समय मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथ की स्वच्छता और बंद जगहों पर वेंटिलेशन की व्यवस्था समेत कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है. साथ ही, रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी कि वो लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करेंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



