
दिल्ली दंगों का 'मुख्य साजिशकर्ता' कहे जाने पर शरजील इमाम को आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट में 9 दिसंबर को सुनवाई
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगों की साजिश में शामिल होने को लेकर 18 अक्टूबर को दिए अपने आदेश में शरजील इमाम को भी लपेटा है. जबकि अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी विशेष अनुमति याचिका (SLP) में शरजील इमाम ने दलील दी है कि वो तो उमर खालिद वाले उस मुकदमे में पक्षकार थे ही नहीं तो उस पर कोई टिप्पणी उचित नहीं है. लिहाजा, उसे आदेश से निकाला जाए.
दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है, जिसमें उसने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 'मुख्य साजिशकर्ता' कहा गया है. शरजील ने इस आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल की अगुआई वाली बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी. इससे पहले HC ने दिल्ली दंगों के आरोपियों में शामिल उमर खालिद की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और बड़ी टिप्पणियां की थीं. अब हाईकोर्ट के आदेश से कुछ टिप्पणियों को हटवाने को लेकर शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी दाखिल की है.
बताते चलें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगों की साजिश में शामिल होने को लेकर 18 अक्टूबर को दिए अपने आदेश में शरजील इमाम को भी लपेटा है. जबकि अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी विशेष अनुमति याचिका (SLP) में शरजील इमाम ने दलील दी है कि वो तो उमर खालिद वाले उस मुकदमे में पक्षकार थे ही नहीं तो उस पर कोई टिप्पणी उचित नहीं है. लिहाजा, उसे आदेश से निकाला जाए. साथ ही उस आदेश पर एकतरफा रोक लगाई जाए, क्योंकि उमर खालिद की जमानत अर्जी के साथ उनकी जमानत अर्जी की सुनवाई हुई तो इसमें उनका क्या कुसूर? कोर्ट ने दोनों के मामले एक कैसे मान लिए?
शरजील की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई
शरजिल इमाम ने कहा है कि हाईकोर्ट की टिप्पणियां सुप्रीम कोर्ट के बनाए नियम के प्रतिकूल हैं. हाईकोर्ट के आदेश में शामिल उस टिप्पणी से वो असंतुष्ट और आशंकित भी हैं कि इससे उसे निचली अदालत में निष्पक्ष सुनवाई ना मिले. शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि वो हाईकोर्ट को निर्देश दे कि वहां उनकी अपील उस टिप्पणी के दबाव और प्रभाव के बिना सुनी जाए. शरजील की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी.
'आपत्तिजनक टिप्पणियों से प्रभावित ना हो सुनवाई'
शरजील इमाम ने कहा- दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की जमानत याचिका को खारिज करते हुए मेरे संबंध में भी कुछ टिप्पणियां कीं, जबकि मैं हाई कोर्ट के समक्ष उक्त याचिका में पक्षकार नहीं था. इमाम ने HC के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. शरजील इमाम का कहना है कि वह इस तरह की टिप्पणियों से दुखी हैं क्योंकि यह निष्पक्ष सुनवाई के उनके अधिकार को खत्म करती है. निर्देश मांगे गए हैं कि हाईकोर्ट के समक्ष लंबित अपील को आपत्तिजनक टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना सुना जाए.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


