
दिल्ली: झुग्गीवालों को PM मोदी का न्यू ईयर गिफ्ट, 3 जनवरी को सौपेंगे फ्लैट की चाबी
AajTak
केंद्र सरकार 'जहां झुग्गी, वहीं मकान स्कीम' के तहत ये फ्लैट देने जा रही है. स्वाभिमान फ्लैट के नाम से 1645 नए मकान बनाए गए हैं. नए साल पर 3 जनवरी को पीएम मोदी इन घरों की चाबियां झुग्गियों में रहने वाले लोगों को देंगे. इन फ्लैट्स का निर्माण डीडीए ने किया है.
नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की झुगियों में रहने वाले लोगों को नए घर की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री मोदी 3 जनवरी को अशोक विहार में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को फ्लैट की चाबियां देंगे. केंद्र सरकार 'जहां झुग्गी, वहीं मकान स्कीम' के तहत ये फ्लैट देने जा रही है.
स्वाभिमान फ्लैट के नाम से 1645 नए मकान बनाए गए हैं. नए साल पर 3 जनवरी को पीएम मोदी इन घरों की चाबियां झुग्गियों में रहने वाले लोगों को देंगे. इन फ्लैट्स का निर्माण डीडीए (Delhi Development Authority) ने किया है.
डीडीए ने की हाउसिंग स्कीम की घोषणा
एक दिन पहले ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गरीबों के लिए आवास योजनाओं की घोषणा की थी. यह ऐलान दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है. दिल्ली में एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी (AAP) विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रही है तो वहीं अब बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है.
एलजी की अध्यक्षता में हुई बैठक
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को हुई DDA की बैठक में दिल्ली के निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और सबसे गरीब लोगों की आवास की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कई निर्णय लिए गए. प्राधिकरण ने तीन आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने की मंजूरी दी है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







