
दिल्ली जल बोर्ड के फंड पर राजनीति तेज, AAP ने लगाया साजिश का आरोप, बीजेपी बोली- ऑडिट कब कराओगे?
AajTak
दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन करीब 16 हजार किलोमीटर है. लेकिन दिल्ली की सर्दी अभी ठीक से पड़ी भी नहीं कि पानी पर हंगामा खड़े हो गया. जल मंत्री आतिशी ने फंड की कमी का हवाला दिया और चेतावनी दी है कि जल्द ही दिल्ली में बड़ा जल संकट खड़ा होने को है. इस बाबत उन्होंने एलजी को एक नोट भी लिखा.
100 साल पुराने इंफ्रा के लिहाज से दिल्ली जल बोर्ड यूं ही नहीं शहर की लाइफलाइन कहा जाता है. 24 घंटे दिल्ली वासियों को पीने का पानी मुहैय्या हो, इसके लिए हर घंटे दिल्ली के किसी ना किसी कोने में जलबोर्ड का काम चलता रहता है. दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन करीब 16 हजार किलोमीटर है. लेकिन दिल्ली की सर्दी अभी ठीक से पड़ी भी नहीं कि पानी पर हंगामा खड़े हो गया. जल मंत्री आतिशी ने फंड की कमी का हवाला दिया और चेतावनी दी है कि जल्द ही दिल्ली में बड़ा जल संकट खड़ा होने को है. इस बाबत उन्होंने एलजी को एक नोट भी लिखा.
दिल्ली के वाइस चेयरमैन ने ट्विटर पर लिखा कि 15.11.2023 को मैं व्यक्तिगत रूप से उपराज्यपाल से मिला और उन्हें दिल्ली जल बोर्ड की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और बताया कि कैसे वित्त विभाग दिल्ली विधानसभा द्वारा विधिवत स्वीकृत बजट की दूसरी वैध किस्त जारी नहीं कर रहा है और कैसे दिल्ली जल बोर्ड में हर काम रुक गया है. मैंने आधिकारिक दस्तावेज सौंपे थे जो दिखाते हैं कि जलबोर्ड के पास न तो धन है और न ही बजट और मैंने हाथ जोड़कर उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था. अब जब माननीय जल मंत्री आतिशी ने भी उन्हें आधिकारिक रूप से अवगत करा दिया है, तो उम्मीद है कि वह हस्तक्षेप करेंगे और मुख्य सचिव को रूकी हुई धनराशि जारी करने का निर्देश देंगे.
जल बोर्ड के वीसी और मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने आजतक को बताया कि सर्विसेज डिपार्टमेंट जब से एलजी के हाथ में गया है तभी से अफसर नही सुन रहे. असल में दिल्ली जल बोर्ड के काम को रोककर दिल्ली के लोगों में आप सरकार के खिलाफ नाराजगी फैलाने की साजिश है. ताकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को खत्म किया जा सके."
जलबोर्ड के फंड का ये है पेंच
दिल्ली जलबोर्ड में अलग-अलग कैटिगरी में करीब 33 हेड हैं. लेकिन एक हेड का पैसा दूसरे मद में नहीं खर्चा किया जा सकता है. दिल्ली सरकार 910 करोड़ रुपये की डिमांड कर रही है जो कि अभी तक बकाया हैं. दिल्ली जल बोर्ड का बजट 4839 करोड़ रुपये का है, सीवर और वाटर हेड को मिलाकर पहली किस्त के कुल 1598 करोड़ रुपये में से सिर्फ 31 अक्टूबर तक 1423 करोड़ रूपए ही मिले हैं.
आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया और दावा किया कि 2015 में एक नवरत्न कम्पनी के रूप में देखे जाने वाला दिल्ली जल बोर्ड आज 2023 में लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है और जल मंत्री आतिशी का एलजी को लिखा गया नोट सिर्फ मुद्दा डायवर्ट करना है .

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



