
दिल्ली: छतरपुर में LPG लीकेज से ब्लास्ट, मकान ढहा, 3 घायल
AajTak
छतरपुर के राजपुर इलाके में आग लगने की घटना में मकान ढह गया और 3 लोग घायल हो गए. सभी को अस्पताल भेजा गया है.
दिल्ली के छतरपुर के राजपुर इलाके में सी ब्लॉक फेज 1 में आग लगने की घटना सामने आई है. फायर सर्विस स्टेशन को आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. शुरुआती खबर के मुताबिक, एलपीजी लीकेज के कारण विस्फोट हुआ और इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में 3 व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया है.
मुंडका की इमारत में लगी थी आग उल्लेखनीय है कि गर्मियों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हाल ही में दिल्ली के दो इलाकों में अगलगी की घटना हो चुकी है. कुछ दिन पहले दिल्ली के मुंडका की इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए थे.
आग की उस घटना में रेस्क्यू करने के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया था. इस घटना के बाद कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया गया था. दोनों पर दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत केस फाइल किया था.
आग की घटना इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आमतौर पर कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगी थी.
मुंडका-नरेला में भी हुई थी घटना इसके अलावा दूसरी घटना दिल्ली के मुंडका-नरेला की थी. जहां बवाना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. ये आग थिनर की फैक्ट्री में लगी थी. दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में यात्रियों से भरी एक बस में भी आग की घटना सामने आई थी. सड़क पर चलते-चलते एक बस आग का गोला बन गई थी. राहत की बात ये है कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







