
दिल्ली चुनाव का 'P' फैक्टर... AAP और BJP में किसको फायदा, किसको चोट!
AajTak
दिल्ली चुनाव में एक-एक वोट की राजनीति अपने हिसाब से सेट करने की कोशिश चल रही है. जहां एक पार्टी प्रदर्शन करती है तो दूसरी भी. एक तरफ से पोस्टर निकलता है तो दूसरी तरफ से भी. एक आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी लगाती है तो दूसरा आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी. इस बीच अब अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर बीजेपी ने पूर्वांचल के वोटर के अपमान का मुद्दा छेड़ दिया है.
पहले मुफ्त के वादे. फिर पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीने का वादा. फिर जाट वोट के लिए आरक्षण का दांव. और अब दिल्ली के चुनाव में यूपी-बिहार से जुड़े पूर्वांचल के वोट बैंक को लेकर खींचतान हो रही है. अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर बीजेपी ने पूर्वांचल वोटर्स के अपमान का मुद्दा उठाया.
प्रदर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्टर... दिल्ली के चुनाव में इन्हीं तीनों के सहारे एक-एक वोट की राजनीति अपने हिसाब से सेट करने की कोशिश चल रही है. जहां एक पार्टी प्रदर्शन करती है तो दूसरी भी. एक तरफ से पोस्टर निकलता है तो दूसरी तरफ से भी. एक आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी लगाती है तो दूसरा आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी. इस बीच अब अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर बीजेपी ने पूर्वांचल के वोटर के अपमान का मुद्दा छेड़ दिया है.
अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग के पास फर्जी वोटर जोड़ने की शिकायत करके गुरुवार को लौटे तो मीडिया के सामने बीजेपी ने इसी मुद्दे पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया. पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा लिखते हैं कि केजरीवाल ने यूपी-बिहार के हमारे लोगों को फर्जी वोटर कहकर उनका अपमान किया है. दिल्ली की जनता जवाब देगी. तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी फिर से वही आरोप दोहराना शुरू कर दिया कि बीजेपी तो पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या, बांग्लादेशी बताकर वोट कटवाती है.
बयानों से प्रदर्शन तक पहुंची पूर्वांचल वोटर्स की लड़ाई
शक्रवार को दिल्ली में पूर्वांचल के वोटर की लड़ाई बयानों से आगे प्रदर्शन तक पहुंच जाती गई. जहां बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और पोस्टर पर लिखा कि केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी हैं और माफी मांगने की मांग हुई. पूर्वांचल सम्मान के नाम पर निकले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए केजरीवाल के घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई, जिन्हें तोड़कर बीजेपी कार्यकर्ता आगे बढ़ गए. इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की.
सम्मान-अपमान की ये सियासत दिल्ली में फैले 25 प्रतिशत से ज्यादा पूर्वांचली वोटर की है, जो 30 सीटों पर फैले हुए हैं. 20 सीटों पर बड़ा असर रखते हैं और 16 सीटों पर तो नतीजे ही तय करते हैं. इन्हीं सीटों पर दबदबा रखने वाले पूर्वांचली वोटर्स को साधने के लिए एक दूसरे पर अपमान का आरोप लगाते-लगाते शब्दों की मर्यादा दोनों तरफ से तोड़ी जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












