
दिल्ली क्लासरूम घोटाले में ACB ने सत्येंद्र जैन से की पूछताछ, 2000 करोड़ की हेराफेरी की जांच तेज
AajTak
दिल्ली के पूर्व PWD मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन से 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की. यह मामला बीजेपी नेताओं द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में गड़बड़ी के आरोपों के बाद शुरू हुआ. आरोप हैं कि निर्माण की लागत को बढ़ाकर नियमों का उल्लंघन किया गया और निजी आर्किटेक्ट को अनुचित भुगतान किया गया.
2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले मामले में शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे और आप नेता सत्येंद्र जैन से भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पूछताछ की. 30 अप्रैल 2025 को बीजेपी नेताओं द्वारा क्लासरूम निर्माण में घोटाले को लेकर आरोप लगाया गया, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई थी. इसी शिकायत के आधार पर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सत्येंद्र के साथ उनके वकील भी मौजूद थे.
सत्येंद्र जैन पर क्या हैं आरोप?
सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम के निर्माण में लागत बढ़ाकर दिखाई गई है. टेंडर की शर्तों में नियम विरुद्ध बदलाव किए गए. निजी आर्किटेक्ट (वास्तुकार) को कथित रूप से गलत भुगतान किया गया. एक जैसे काम के लिए अलग-अलग रेट दिए गए.
ACB ने क्या की पूछताछ?
ACB ने सत्येंद्र जैन से पूछा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम के निर्माण के लिए जारी होने के बाद टेंडर की शर्तों में बदलाव कैसे किया गया?
इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया कि निर्माण लागत 1200 रुपये से बढ़कर 2200 रुपये प्रति वर्ग फुट कैसे हुई? इसके पीछे के क्या कारण हैं?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












