
दिल्ली: क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार के कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए.
दिल्ली पुलिस ने एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है. जिस पर मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार के कत्ल का आरोप था. आरोपी का नाम दर्शन डबास है. पुलिस ने दर्शन की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम रखा था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए. आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आया था और पैरोल जम्प कर फरार हो गया था. पिछले 6 महीने में दर्शन डबास ने दो आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था.
पुलिस के मुताबिक दर्शन डबास पर कत्ल, कत्ल की कोशिश और लूट समेत कई संगीन मामलों में FIR दर्ज है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक 2008 में दर्शन डबास ने नजफगढ़ के सोनू डागर नामक एक युवक की हत्या की थी. सोनू डागर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का रिश्तेदार था.
पिछले साल 15 सितंबर को दर्शन डबास ने अपने साथियों के साथ मिलकर नजफगढ़ इलाके में सरेआम 15 राउंड गोली चलाई और शौकीन नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी. सरेआम दर्शन डबास ने इस वारदात को अंजाम दिया. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दर्शन डबास पर 20,000 का इनाम घोषित किया था. 8 मार्च को दर्शन डबास ने प्रवीण कुमार नामक एक शख्स पर गोली चलाई थी, लेकिन प्रवीण कुमार बच गया था.
दरअसल, कत्ल के मामले में दर्शन डबास जेल में बंद था. जून 2020 में कोरोना काल में पैरोल पर जेल से बाहर आया और फरार हो गया. पुलिस लगातार दर्शन डबास पीछे पड़ी हुई थी. दर्शन लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. इसी दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गगन भास्कर को जानकारी मिली कि दर्शन द्वारका सेक्टर-7 में छिपा हुआ है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने द्वारका सेक्टर-7 में ट्रैप लगा दिया. इसी बीच 13 मार्च को देर शाम द्वारका सेक्टर-7 के गोकुल पार्क से दर्शन को गिरफ्तार कर लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



