
दिल्ली: क्या MCD उपचुनावों में AAP के बड़े नेताओं ने BJP को वॉकओवर दे दिया है?
AajTak
दिल्ली के 12 एमसीडी वार्ड के उपचुनाव की वोटिंग में सिर्फ चार दिन बचे हुए हैं. 30 दिसंबर को मतदान है, लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेता प्रचार में नहीं उतरे हैं. ऐसे में क्या बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने वॉकओवर दे दिया है?
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं, जो बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई मानी जा रही है. ऐसे में 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी बीजेपी ने एमसीडी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं.
वहीं, आम आदमी पार्टी के बड़े नेता एमसीडी उपचुनाव से दूरी बनाए हुए हैं. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा प्रचार करते नजर नहीं आए हैं.
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने का बीड़ा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक सहित प्रदेश के नेताओं ने संभाल रखा है. भारद्वाज और पाठक हर रोज पांच से सात जनसभाएं कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप के न उतरने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.
दिल्ली में 'आप' के लिए कितना अहम है उपचुनाव?
दिल्ली एमसीडी की जिन 12 पार्षद सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग है, उनमें से 9 सीटें बीजेपी के पास थीं तो 3 सीटें आम आदमी पार्टी ने 2022 के एमसीडी चुनाव में जीती थीं. चांदनी महल से आले मोहम्मद इकबाल, चांदनी चौक से पुरनदीप सिंह सहनी और दिचाऊं कलां से प्रेम कुमार चौहान आम आदमी पार्टी से पार्षद चुने गए थे. इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में तीनों पार्षद अपने-अपने इलाके से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक बन गए. इसके चलते ये सीटें रिक्त हो गई हैं और अब उपचुनाव हो रहे हैं.
चांदनी महल, चांदनी चौक और दिचाऊं कलां वार्ड के अलावा दक्षिणपुरी, संगम विहार-ए, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, द्वारका-बी, मुंडका और नारायणा पार्षद सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. शालीमार बाग-बी से पार्षद रहीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, जबकि द्वारका-बी सीट से पार्षद रहीं कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी की सांसद हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












