
दिल्ली: कोवैक्सीन पर कन्फ्यूजन, खत्म होने के दावे के बावजूद लग रहा है टीका
AajTak
दिल्ली सरकार की ओर से बीते दिन जानकारी दी गई थी कि राजधानी में कोवैक्सीन खत्म हो गई है. लेकिन गुरुवार को भी कई सेंटर्स पर कोवैक्सीन लगाई जा रही है और लोगों का पहुंचना जारी है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन को लेकर कन्फ्यूज़न की स्थिति पैदा हो गई है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐलान किया था कि दिल्ली में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन खत्म हो गई है, ऐसे में कई सेंटर्स को बंद करने की नौबत आ गई है. लेकिन गुरुवार को जब आजतक ने स्थिति का जायजा लिया, तो कई सेंटर्स पर कोवैक्सीन लगाई जा रही है. दिल्ली के मयूर विहार फेज़-3 के नगर निगम स्कूल में लोग सुबह से ही आने शुरू हो गए. इस सेंटर पर खासतौर पर कोवैक्सीन ही लगाई जाती है. कई लोगों ने यह जानकारी तो दी कि सरकार के यह कहने के बाद कि कोवैक्सीन खत्म हो चुकी है उनके मन में डर जरूर था. लेकिन टीकाकरण केंद्र पर आने के बाद पता चला कि आज भी वैक्सीन लगाई जाएगी क्योंकि कल देर रात ही हमने इस सेंटर के लिए अपनी बुकिंग करवाई थी.दूसरी डोज़ को लेकर चिंता बरकरार यहां पर पश्चिमी दिल्ली से आए कल्पेश बताते हैं, ‘उन्हें इस बात का तो डर नहीं था कि आज वैक्सीन उन्हें मिलेगी या नहीं, क्योंकि जब स्लॉट बुक हो गया था तो ऐसा संदेह करने का कोई मतलब नहीं था. लेकिन जब दूसरी डोज लगवानी होगी तब कोवैक्सीन मुहैया होगी या नहीं, इसको लेकर मन में सवाल जरूर हैं.’ हालांकि, यहां आए कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सरकार पर उन्हें भरोसा है और समय रहते वह इसका इंतजाम भी कर ही लेगी.स्लॉट बुकिंग में भी हो रही परेशानी वैक्सीन की किल्लत से इतर दूसरी परेशानी और भी है, लोगों को वैक्सीन का स्लॉट बुक कराने में भी काफी परेशानी आ रही है. 22 साल के युवा सक्षम के मुताबिक, कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आखिरकार उन्हें स्लॉट मिला, क्योंकि मन में यह भी घबराहट थी कि कोवैक्सीन की डोज कहीं खत्म ना हो जाए इसलिए उन्होंने काफी देर तक कंप्यूटर पर अपनी कोशिश जारी रखी. इस बड़े कन्फ्यूजन के बीच राहत की बात यह है कि फिलहाल दिल्ली के अलग-अलग सेंटरों पर ताला नहीं लगा है और जितनी सप्लाई फिलहाल है उससे कोवैक्सीन लगाई जा रही है. बता दें कि बीते दिन मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी थी कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की 67 लाख डोज़ भेजने से इनकार कर दिया है. दिल्ली सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था और जानकारी दी थी कि दिल्ली में कोवैक्सीन वाले सौ से अधिक सेंटर्स अब बंद हो गए हैं.
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



