
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
AajTak
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर मंगलवार को CISF के एक जवान ने आत्म हत्या कर ली. उसने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली. जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह बाथरूम में दोपहर करीब पौने तीन बजे था और वहीं नौ एमएम की पिस्टल से खुद को गोली मार ली.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर मंगलवार को CISF के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. सिपाही रैंक के जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जवान ने IGI हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन के बाथरूम में दोपहर करीब पौने तीन बजे नौ एमएम की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं जब ड्यूटी पर तैनात जवान खुद को गोली मार लेता है. नवंबर में दक्षिण मुंबई के कोलाबा के नेवी नगर इलाके में भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय सैनिक ने खुद को गोली मार ली थी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सैनिक टेक्निकल कैपेसिटी में काम कर रहा था और घटना के समय (लगभग 5.30 बजे) आईएनएस चेन्नई, एक फ्रंट लाइन युद्धपोत पर सवार था.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







