
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लाखों रुपए के सोने की तस्करी, दुबई से आया यात्री गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाखों रुपए के सोने की तस्करी के आरोप में राजस्थान के एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. कस्टम्स विभाग ने रविवार को बताया कि आरोपी करीब 1.91 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी कर रहा था. प्रोफाइलिंग के आधार पर शुक्रवार को दुबई से आने के बाद आरोपी को रोका गया.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर लाखों रुपए के सोने की तस्करी के आरोप में राजस्थान के एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. कस्टम्स विभाग ने रविवार को बताया कि आरोपी करीब 1.91 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी कर रहा था. प्रोफाइलिंग के आधार पर शुक्रवार को दुबई से आने के बाद आरोपी को रोका गया.
कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आरोपी यात्री दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा. उसके सामान की एक्स-रे जांच करने पर संदिग्ध तस्वीरें देखी गईं. डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) पर जांच करने पर यात्री की तरफ से कोई बीप की आवाज नहीं आई. हालांकि, सामान की विस्तृत जांच करने पर दो किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गई.''
बताया गया आरोपी की उम्र 40 साल है. वो राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से सोना जब्त कर लिया गया है. बताते चलें कि इसी साल फरवरी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए एक युवक के पास से 6.08 करोड़ रुपए के हीरे जड़े सोने का हार जब्त किया गया था.
दिल्ली कस्टम के अधिकारियों ने आरोपी तस्कर के खिलाफ बीएनएस की धारा 104 के तहत केस दर्ज किया था. इसके साथ ही कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत हार को जब्त कर लिया. एक कस्टम अधिकारी ने बताया था कि 12 फरवरी को बैंकॉक से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंचे एक यात्री की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई.
उसके सामान के जांच के दौरान करीब 40 ग्राम वजन का हीरा जड़ा सोने का हार बरामद किया गया. इसकी कुल कीमत 6,08,97,329 रुपए (6.08 करोड़) थी. इसी तरह पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर अंडरगारमेंट्स और इलेक्ट्रिक एडॉप्टर में छिपाकर लाए 1.2 किलोग्राम से अधिक सोना को कस्टम विभाग ने जब्त किया था.
इस मामले में 41 और 36 वर्ष के उम्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. रियाद से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. कस्टम डिपार्टमेंट ने अपने एक बयान में बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने दो लोगों को रोका. उनकी तलाशी ली गई थी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








