
दिल्ली के शाहदरा में डबल मर्डर... बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर और पत्नी की हत्या, घर में मिली लाशें
AajTak
दिल्ली के शाहदरा इलाके के राम नगर एक्सटेंशन में एक बुजुर्ग दंपत्ति की उनके घर में हत्या कर दी गई. तीसरी मंजिल पर स्थित दो अलग-अलग कमरों में पति-पत्नी के शव मिले हैं, जिसके बाद सनसनी फैल गई. पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे लूट की मंशा हो सकती है, हालांकि सभी एंगल से जांच की जा रही है.
दिल्ली के शाहदरा इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां राम नगर एक्सटेंशन में एक बुजुर्ग दंपत्ति की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान 75 वर्षीय वीरेंद्र कुमार बंसल और उनकी 65 वर्षीय पत्नी प्रवेश बंसल के रूप में हुई है. वीरेंद्र बंसल रिटायर्ड टीचर थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं.
पुलिस के मुताबिक, 4 जनवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे पुलिस स्टेशन एमएस पार्क में कॉल आई. कॉल करने वाले वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता घर में बेहोश पड़े हैं और शायद उनकी मौत हो चुकी है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जब पुलिस तीसरी मंजिल पर कमरों में दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए.
घर के दो अलग-अलग कमरों में बुजुर्ग दंपत्ति के शव पड़े मिले. वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोटों के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या हिंसक तरीके से की गई. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों की हत्या एक ही समय में की गई हो सकती है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वारदात के वक्त घर में और कोई मौजूद था या नहीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: नरेला में प्रॉपर्टी विवाद ने ली जान, 55 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया. टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. पूरे घर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











