
दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में खुदकुशी... बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान
AajTak
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में एक व्यक्ति ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. होटल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है.
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लाजपत नगर के रहने वाले 50 वर्षीय परविंदर सिंह ने ली-मेरिडियन होटल से कूदकर खुदकुशी कर ली. यह घटना होटल के 12वीं मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट के पास हुई, जिसके बाद लोगों में सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक, परविंदर सिंह ने दोपहर के समय होटल में एंट्री की, फिर लिफ्ट लेकर 12वीं मंजिल तक पहुंचा. वहां पहुंचते ही परविंदर ने बिल्डिंग से अचानक छलांग लगा दी. लोकल सिक्योरिटी और होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
परविंदर सिंह क्रिसमस के दौरान इस होटल में ठहरा था. हालांकि परविंदर की मानसिक स्थिति और सुसाइड के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. होटल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Kanpur: पहली पत्नी ने खुदकुशी कर ली, पति जेल गया, बाहर आकर दूसरी शादी की, एक साल में उसकी हत्या कर दी
पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना नहीं मिली है. होटल स्टाफ और गेस्ट्स से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.
ली-मेरिडियन होटल दिल्ली के प्रमुख इलाके में स्थित है. यहां अक्सर देश-विदेश के लोग ठहरते हैं. इस घटना ने होटल और आसपास के लोगों में खलबली मचा दी. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











