
दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां खाक, देखें भयावह मंजर
AajTak
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी-बस्तियों में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को अपना सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला और अंदर रखे सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे, जिससे आग और भी विकराल हो गई. इस हादसे में करीब 500 झुग्गियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं.
More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












