
दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे Kartik Aaryan, एक्टर की झलक पाने के लिए लगी फैंस की भीड़
AajTak
कार्तिक ने गुरुद्वारे से अपनी खास फोटो शेयर की है. फोटो में आप देख सकते हैं गुरुद्वारे के अंदर कार्तिक डेनिम जैकेट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने नारंगी रूमाल से सिर को ढका हुआ है. कार्तिक के पीछे लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बीते कई दिनों से दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रहे हैं. दिल्ली की सर्दी में शूटिंग करने में कार्तिक को काफी परेशानी हुई. अब फिल्म का चैलेंजिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद कार्तिक रविवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












