
दिल्ली के कार शोरूम में फायरिंग के मामले में बड़ा एक्शन, कोलकाता से पकड़ा गया एक आरोपी
AajTak
आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहित रिधाऊ के तौर पर हुई है. जिसे पश्चिम बंगाल और दिल्ली पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहित को अब दिल्ली लाया जा रहा है.
पिछले हफ्ते पश्चिमी दिल्ली के एक सेकंड-हैंड लग्जरी कार शोरूम में हुई गोलीबारी में शामिल एक अपराधी को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. ये शातिर अपराधी पश्चिम बंगाल पुलिस और दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया.
आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहित रिधाऊ के तौर पर हुई है. जिसे पश्चिम बंगाल और दिल्ली पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहित को अब दिल्ली लाया जा रहा है.
पुलिस अधिकारी ने आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मोहित रिधाऊ हरियाणा के सोनीपत का मूल निवासी है. रिधाऊ के खिलाफ दिल्ली और आस-पास के राज्यों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वो नामजद है.
इससे पहले एक स्पॉटर केतन, जो रिधाऊ और एक अन्य शूटर को अपनी मोटरसाइकिल पर शोरूम में ले गया था, उसे भी गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि 6 मई को दो शूटरों ने तिलक नगर स्थित फ्यूजन कार शोरूम पर फायरिंग की थी.
गोलीबारी के दौरान गोलियां दरवाजे और खिड़कियों पर लगने से कांच के टुकड़े टुकड़े हो गए थे. जिसकी वजह से वहां मौजूद कुल सात लोग घायल हो गए थे शूटरों ने घटनास्थल पर हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा था, जिसमें तीन गैंगस्टरों हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदकोट और नवीन बाली के नाम लिखे थे.
पुलिस ने बताया कि शोरूम के मालिक को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया और उनसे प्रोटेक्शन मनी के रूप में 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. उन्होंने बताया कि दूसरे शूटर को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












