
दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक बनेंगे ड्रीम वेडिंग वेन्यू, सरकार की नई योजना पर काम शुरू
AajTak
दिल्ली सरकार अब ऐतिहासिक स्मारकों को शादी और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए खोलने की योजना पर काम कर रही है. म्यूटिनी मेमोरियल, दारा शिकोह लाइब्रेरी, ग़ालिब हवेली और कुदसिया गार्डन जैसे स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे. लगभग 80 स्मारकों को इस पहल में शामिल किया जाएगा. सरकार ने सुरक्षा और जीएसटी में राहत की भी तैयारी की है.
देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही शादी या सांस्कृतिक कार्यक्रम किसी पांच सितारा होटल में नहीं, बल्कि सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक स्मारकों में हो सकेंगे. राजधानी सरकार इन धरोहर स्थलों को शादी और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए खोलने की योजना पर काम कर रही है.
दिल्ली सरकार की योजना है कि चुनिंदा ऐतिहासिक इमारतों को निजी कार्यक्रमों के लिए बुक किया जा सके. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली आर्कियोलॉजी विभाग के अधीन कई स्मारकों को इस योजना में शामिल किया गया है. इनमें 1857 की क्रांति में शहीद हुए सैनिकों की याद में बने म्यूटिनी मेमोरियल (नॉर्दर्न रिज), काश्मेरी गेट स्थित दारा शिकोह लाइब्रेरी और GTK बस डिपो के पास स्थित मकबरा पैक जैसे ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: टूटा ‘क्लाउड कनेक्शन’, IIT कानपुर का प्रयोग फेल, जानिए- क्या बेकार में करोड़ों खर्च कर बैठी दिल्ली सरकार?
लोधी काल से मुगल काल तक की धरोहरें भी सूची में
सूची में साधना एंक्लेव की एक लोधी कालीन कब्र, जो शुरुआती हिंद-इस्लामी स्थापत्य का उदाहरण मानी जाती है, भी शामिल है. इसके अलावा कुदसिया गार्डन के मंडप, जो 18वीं सदी में बादशाह मुहम्मद शाह की पत्नी कुदसिया बेगम ने बनवाए थे. उसको भी आयोजन स्थलों में जोड़ा जा सकता है. वहीं वसंत विहार में लोधी और सैयद काल की दीवारों और मकबरों के अवशेष, चांदनी चौक स्थित ग़ालिब हवेली और बड़ा लाओ का गुम्बद (14वीं सदी का यात्रियों का विश्रामगृह) जैसे स्थल भी इस योजना में शामिल किए जा सकते हैं.
सुरक्षा और संरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












