
दिल्ली के इन 5 मार्केट में होंगी वर्ल्ड स्टैंडर्ड सुविधाएं, CM केजरीवाल ने किया ऐलान
AajTak
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे दिल्ली के कई बाजार ऐसे हैं जो बहुत प्रसिद्ध हैं. एक-एक बाजार की अपनी पहचान है और अलग-अलग कहानी हैं. दिल्ली में साढ़े तीन लाख दुकानें हैं. इन बाजारों में आठ लाख लोग काम करते हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने एक और वादे को पूरा करने का ऐलान कर दिया. केजरीवाल ने दिल्ली के पांच उन मार्केट के नामों की घोषणा कर दी है, जिन्हें पहले चरण में वर्ल्ड स्टैंडर्ड सुविधाएं देने की कवायद की जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि इन मार्केट में सबसे बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी. सड़क, बिजली, पानी और सीवर की व्यवस्था की जाएगी. ये मार्केट सबसे खूबसूरत दिखेंगे.
केजरीवाल ने कहा कि जिन पांच मार्केट के नामों का चयन किया गया है, उनमें कमलानगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजनीनगर और कीर्तिनगर शामिल है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए उनके मार्केट आन-बान-शान हैं. उन्हें दुनिया में दिखाएंगे. दुनिया के लोग यहां शॉपिंग करने आएंगे. अच्छे से डेवलप करते हैं तो इससे रोजगार बहुत बढ़ेगा.
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे दिल्ली के कई बाजार ऐसे हैं जो बहुत प्रसिद्ध हैं. एक-एक बाजार की अपनी पहचान है और अलग-अलग कहानी हैं. दिल्ली में साढ़े तीन लाख दुकानें हैं. इन बाजारों में आठ लाख लोग काम करते हैं. हमने बजट के दौरान ऐलान किया था कि दिल्ली के मार्केटों को रीडेवलप किया जाएगा. यानी बाजार का इंफ्रास्टक्चर ठीक किया जाएगा. बाजार में सड़कें, सीवर, पार्किंग, पानी, लाइट, खूबसूरती बढ़ाएंगे. इनकी ब्रांडिंग की जाएगी. इन मार्केट को देश-दुनिया के सामने लाएंगे. ये पांच मार्केट सबसे पहले विकसित किए जाएंगे. उसके बाद अलग-अलग चरण में मार्केट का चयन किया जाएगा और रीडेवलप का काम होता रहेगा.
ऐसा किया बाजारों का चयन...
केजरीवाल ने बताया कि पहले चरण में पांच बाजार लिए हैं. ये हमने लोगों के साथ मिलकर तय किया है. 22 अप्रैल को स्थानीय अखबारों में विज्ञापन दिया. मार्केट एसोसिएशन ने फॉर्म एप्लाई किए. इसमें मार्केट से संबंधित समस्याएं पूछी गईं और उनके समाधान जाने गए. हमारे पास 33 मार्केट के 49 एसोसिएशन ने फॉर्म एप्लाई किए.
इसके बाद 8 मेंबर्स की कमेटी बनाई. इसमें अफसर और इंडस्ट्री के लोग शामिल थे. इन 8 मेंबर की कमेटी ने मार्केट जाकर देखा और मार्केट एसोसिएशन से बात की. मेंबर्स कमेटी ने बाजारों में जाकर ये समझा कि यहां की यूएसपी क्या है. किस तरह मार्केट को ब्रांड किया जाएगा. उसके बाद 9 बाजार को शॉर्टलिस्ट किया. इसमें 5 बाजार को पहले चरण को फाइनल कर दिया. ये सबसे पहले रीडेवलप किए जाएंगे. इन बाजारों को दिल्ली सरकार वर्ल्ड स्टैंडर्ड की सुविधाएं देने जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






