
'दिल्ली के अस्पतालों पर है यूपी-हरियाणा समेत देश भर का बोझ' विधानसभा में बोले सीएम केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों पर यूपी-हरियाणा समेत देश भर के मरीजों का बोझ उठा रखा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमने एजुकेशन, हेल्थ और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में काफी काम किया है, जिसके लिए पूरे देश में दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है.
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल विनय सक्सेना के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद भाषण में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमने एजुकेशन, हेल्थ और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में काफी काम किया है, जिसके लिए पूरे देश में दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है.
'दिल्ली मॉडल की हो रही है चर्चा' उन्होंने सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा, दिल्ली सरकार आज काफी काम कर रही है. अगर ये काम 75 साल पहले हो जाते तो हमने राजनीति में आने की जरूरत नहीं होती. पूरे देश के अंदर दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है. हमने दिल्ली में बिजली, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दी. अभी पानी पर थोड़ा काम और करना है. केजरीवाल ने इस दौरान शिक्षा का ज्रिक करते हुए कहा, हमने शिक्षा में बहुत इन्वेस्टमेंट किया है. अच्छे सरकारी स्कूल बनवाएं. 4 से 5 लाख बच्चों ने प्राइवेट से सरकारी स्कूल में भेजा. हम दिल्ली में शिक्षा दे सकते हैं तो पूरे देश में भी शिक्षा दे सकते हैं. गुजरात में 6 हजार सरकारी स्कूल, असम में 4500 सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं. यहां बच्चों को प्राइवेट स्कूल के लिए फोर्स किया जा रहा है. सिर्फ दिल्ली में स्मार्ट सरकारी स्कूल हैं. देश में 10 लाख सरकारी स्कूल में 17 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं. मात्र 5 लाख करोड़ रुपये में देश के सारे सरकारी स्कूल अच्छे बन सकते हैं.
सीएम केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली रही है. देश में 24 घंटे बिजली क्यों नहीं आती है? देश में बिजली की कमी नहीं है. हम 4 लाख मेगावाट बिजली बना सकते हैं, जबकि हमारी जरूरत सिर्फ 2 लाख मेगावाट की है. केंद्र ने 10 साल में क्या किया. उन्हें हमसे सीखना चाहिए. पूरे देश में 200 यूनिट बिजली फ्री देने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए, लेकिन गरीब को मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी, उन्होंने 11 लाख करोड़ रुपये का अपने दोस्तों का लोन माफ कर दिया. हमें दुःख इस बात का है हमारे काम रोके जा रहे हैं. हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है. केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए कहा कि दिल्ली में अमीर हो या गरीब को मुफ्त इलाज मिल रहा है, लेकिन इन्होंने अस्पतालों का बेड़ागर्क करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
'अस्पतालों में मुफ्त है इलाज और दवाईयां'
उन्होंने आगे केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर निशाना साधा हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड से एक परिवार का साल में 5 लाख का इलाज होगा. इसके लिए अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है. ज्यादातर राज्यों पर अस्पताल नहीं हैं, कार्ड का क्या करेंगे. आयुष्मान भारत उनके लिए जिनका सालाना वेतन ढाई लाख से कम हो, लेकिन हमने तो दिल्ली के अस्पतालों में इलाज और दवाई मुफ्त कर रखी है. तो बताएं आयुष्मान अच्छा हुआ या केजरीवाल का मॉडल अच्छा हुआ.
'GTB अस्पताल में 80% UP के मरीज'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



