
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, AAP के मोहल्ला क्लिनिक से कितने अलग?
AajTak
जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की सत्ता में आई थी तब मोहल्ला क्लिनिक खोले गए थे. अब उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने ले ली है. आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक और बीजेपी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आखिर क्या फर्क है. दरअसल मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ दिल्ली और पंजाब में ही हैं जबकि आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन के लिए HIMS की शुरुआत की है. हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम से दिल्ली की सभी सरकारी सेवाएं पेपरलेस होंगी. हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) के तहत दिल्ली सरकार ने 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्र शुरू किए हैं.
इस सिस्टम में OPD/IPD रजिस्ट्रेशन, लैब और रेडियोलॉजी इंटीग्रेशन, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स, ऑपरेशन थिएटर मैनेजमेंट, इन्वेंटरी कंट्रोल और अस्पताल डैशबोर्ड जैसे 20 डिजिटल मॉड्यूल शामिल होंगे. इसके लिए अब तक सभी अस्पतालों में OPD और IPD मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है. दिल्ली सरकार ने जो आरोग्य मंदिर शुरू किए हैं, वो मोहल्ला क्लिनिक से कितने अलग हैं, ये समझते हैं.
आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लिनिक में क्या फर्क?
साफ चमचमाते कमरे, रंग बिरंगी दीवारें, दवाइयों और मरीजों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा. हम ये प्राइवेट अस्पताल की बात नहीं कर रहे बल्कि दिल्ली में खुले 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बात कर रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह के 67 आरोग्य मंदिर खुल गए हैं.
बता दें कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की सत्ता में आई थी तब मोहल्ला क्लिनिक खोले गए थे. अब उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने ले ली है. आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक और बीजेपी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आखिर क्या फर्क है. दरअसल मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ दिल्ली और पंजाब में ही हैं जबकि आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू है.
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्या-क्या सुविधाएं?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










