
दिल्ली की हवा पर अभी और सितम! पंजाब में टूटा पराली जलाने का रिकॉर्ड, 201 किसानों पर जुर्माना
AajTak
पंजाब के खेतों में जल रही पराली का धुआं राजधानी की हवा को लगातार बीमार करता जा रहा है. इस सीजन में पंजाब में पराली जलाने के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. एक ही दिन में पराली जलाने के मामले में भारी वृद्धि दर्ज की गई है.
दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है. यहां की जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पास पहुंच चुका है. इसका मुख्य कारण खेतों में जल रही पराली को बताया जा रहा है. पंजाब के खेतों में जल रही पराली का धुआं राजधानी की हवा को लगातार बीमार करता जा रहा है. इस सीजन में पंजाब में पराली जलाने के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. एक ही दिन में पराली जलाने के मामले में भारी वृद्धि दर्ज की गई है. बुधवार 2 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने के 3634 मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक के कुल आंकड़ों की बात करें तो 15 सितंबर से अभी तक पंजाब में पराली जलाने के 21480 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि में पड़ोसी राज्य हरियाणा में ये आंकड़ा 2249 है.
भगवंत मान सरकार आग लगाने के मामलों की रोकथाम के लिए अब सख्ती भी बरत रही है. इस क्रम में सरकार किसानों पर जुर्माना ठोक रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में ही 201 किसानों के ऊपर जुर्माना लगाने के साथ ही इन किसानों की जमीन के ऊपर रेड एंट्री की गई है. जहां किसान किसान पराली को आग लगाना अपनी मजबूरी बता रहे हैं तो वहीं प्रशासन दावा कर रहा है कि जरूरत के अनुसार किसानों को सुपर सीडर मशीनें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.
5 लाख से अधिक का जुर्माना
संगरूर में ही अभी तक पराली जलाने के 2055 मामले सैटेलाइट इमेज में सामने आए हैं. जिनमें से 700 से ज्यादा लोकेशन पर जाकर अधिकारियों ने दौरा किया. जहां 201 लोकेशन में आग लगी हुई पाई गई. जिसको लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से ₹5लाख 2 हजार 500 जुर्माना किया गया है. वहीं रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से 201 किसान की जमीन के रिकॉर्ड पर रेड एंट्री भी की गई.
किसानों को जागरूक किया जा रहा है
संगरूर कृषि विभाग के अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार तक संगरूर में 2055 ऐसी लोकेशन सैटेलाइट के जरिए ट्रेस हुई हैं, जिनमें आग लगने की लोकेशन मिली है. अभी तक जिनमें से 700 से ज्यादा खेतों में जाकर देखा गया है और वहां सिर्फ 201 जगह पर ही आग लगी हुई पाई गई. जिसको लेकर 201 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है. जो 2000 से ज्यादा मामले सैटेलाइट के जरिए ट्रेस होते हैं, उनमें से कई में कुछ और कारण रहता है. जिन खेतों में पराली में आग लगी पाई जाती है, वहां पर एक्शन लिया जा रहा है. कृषि विभाग की ओर से पराली के निस्तारण के लिए बड़े स्तर पर मशीनें दी जा रही हैं और गांव में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




