
दिल्ली कांग्रेस में दीपक बाबरिया को लेकर नाराजगी तेज, पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने दिया इस्तीफा
AajTak
राजकुमार चौहान ने एक वीडियो जारी करके दीपक बाबरिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने घर पर बुलाई गई बैठक में उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा. चौहान ने कहा कि बार-बार उन्हें बेइज्जत किया गया, जिसके कारण आज उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को अपना इस्तीफा सौप दिया.
राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी. एक तरफ दूसरे दल कैम्पेन में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है. दिल्ली में कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ाते हुए शीला दीक्षित की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. चौहान ने कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर सार्वजनिक रूप से उनका अपमान करने का आरोप लगाया. दरअसल, दिल्ली कांग्रेस में कन्हैया कुमार और उदित राज की उम्मीदवारी का जबरदस्त विरोध हो रहा है.
दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस सिलसिले में पिछले दिनों अपने घर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई थी. लेकिन इस बैठक में विवाद सुलझने की बजाय और उलझ गया. इस बैठक में उदित राज और कन्हैया कुमार की दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीच जमकर कहासुनी हुई. यहां तक कि बात अपशब्दों तक पहुंच गई. राजकुमार चौहान ने एक वीडियो जारी करके दीपक बाबरिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने घर पर बुलाई गई बैठक में उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा.
राजकुमार चौहान ने कहा कि बार-बार उन्हें बेइज्जत किया गया, जिसके कारण आज उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को अपना इस्तीफा सौप दिया. चौहान ने कहा, 'कांग्रेस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है, लेकिन वह ऐसा प्रत्याशी है जिस पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगा है. उस पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहने का आरोप है. ऐसे किसी व्यक्ति को कांग्रेस कैसे अपना उम्मीदवार बना सकती है?' अरविंदर सिंह लवली ने अभी राजकुमार चौहान का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है.
चार बार के पूर्व विधायक और तीन बार दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान ने कहा कि किसी अन्य पार्टी में जाने की उनकी कोई योजना नहीं है. उत्तर पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार उदित राज के खिलाफ कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वर्ग को लामबंद करने के लिए चौहान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही थी. मई 2019 में, राकुमार चौहान ने लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी, और भाजपा में शामिल हो गए थे. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




