
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, जंगपुरा से रह चुके हैं विधायक
AajTak
बताया जा रहा है कि तरविंदर सिंह मारवाह वो नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. पाकिस्तान में इन्हें जेल में भी बंद किया गया था.
दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. एक वक्त वो राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे. जानकारी के मुताबिक, तरविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा से 3 बार कांग्रेस से MLA रहे हैं.
1998, 2003 और 2008 में जीत दर्ज करने वाले मारवाह शीला दीक्षित सरकार के दौरान संसदीय सचिव के पद पर भी रहे थे. बताया जा रहा है कि तरविंदर सिंह मारवाह वो नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. पाकिस्तान में इन्हें जेल में भी बंद किया गया था.
Former Congress leader from Delhi Shri Tarvinder Singh Marwah joins BJP at Party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/4DUJnEK4Su
तरविंदर सिंह मारवाह के बीजेपी में शामिल होने से पहले अटकले थीं कि जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दरअसल, पिछले कुछ समय से बिहार में आरसीपी सिंह की सीएम नीतीश कुमार से नाराजगी की चर्चा है. कहा जा रहा है कि राज्यसभा में न भेजे जाने के चलते आरसीपी सिंह नाराज हैं.
हाल ही में हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ आरसीपी सिंह की तस्वीर भी सामने आई थी. इसके बाद ये चर्चा होने लगी थी कि वो आरसीपी सिंह बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि इस दौरान जब भी उनसे सवाल पूछा गया वो चुप्पी साधे रहे. 7 जुलाई को राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










