
दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच छत गिरी, कांग्रेस ने कहा- 'विकास बह गया', देखें VIDEO
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर भारी बारिश के चलते कैनोपी ढह गया, जिससे उड़ानों में देरी हुई. घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा. DIAL ने इसे 'अत्यधिक बारिश' का असर बताया. जून 2024 में भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आई भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दिल्ली एयरपोर्ट) के टर्मिनल 1 पर बना एक कैनोपी (छाया के लिए बनाया गया छत) ढह गया. यह घटना बारिश के पानी के अत्यधिक दबाव के कारण हुई, जिसे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के पानी ने कैनोपी के बीच बने कटोरे जैसे ढांचे में जमा होकर उसे फाड़ दिया. इसके बाद पानी भरभराकर नीचे गिरता दिखा. केरल कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, 'बूंदाबांदी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास बह गया..'
कई उड़ानों में देरी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज़ आंधी, बारिश और 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और उड़ानों में देरी की खबरें भी सामने आईं.
DIAL का आया बयान दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, 'यह घटना अत्यधिक बारिश की वजह से हुई. टर्मिनल 1 के अराइवल एरिया में बाहरी टेन्साइल फैब्रिक ने पानी के दबाव के चलते खुद को एडजस्ट किया, जिससे पानी निकल पाया. किसी भी स्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा.'
डीआईएएल ने आगे बताया कि ग्राउंड टीमों ने तुरंत काम कर हालात सामान्य कर दिए, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा हुई.
टर्मिनल 1 की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी गौरतलब है कि जून 2024 में भी टर्मिनल 1 की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे. उस समय भी भारी बारिश ही कारण बनी थी. घटना के बाद टर्मिनल 1 से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य सेवाओं को दूसरे टर्मिनलों पर ट्रांसफर कर दिया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










