
दिल्ली-एनसीआर में मौसम लेगा करवट, IMD ने बताया कब होगी बारिश
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है. गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, इस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर दी है. मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
दिल्ली में कब होगी बारिश मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 15 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 15 और 16 जून को नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं, तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी. 15 जून को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 39 दर्ज किया जाएगा. वहीं, 16 जून को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 17 से 19 जून के बीच भी नई दिल्ली का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा.
नोएडा के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं, नोएडा के तापमान में भी कमी दर्ज नहीं की जाएगी. 18 और 19 जून को नोएडा में गरज के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 15 और 16 जून को नोएडा में बारिश नहीं होगी. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
गाजियाबाद के मौसम का हाल गाजियाबाद में भी 15 और 16 जून को बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. वहीं, इन दो दिनों में गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. 17 से 19 जून के बीच गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. 17 जून को बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
गुरुग्राम के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो गुरुग्राम में15 और 16 जून को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 15 जून को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 16 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 18 और 19 जून को गुरुग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




