
दिल्ली: आर्मी हॉस्पिटल में EYECON-2023 में डॉक्टरों ने सीखी नई टेक्निक
AajTak
दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल के नेत्र विज्ञान विभाग ने नेत्र विज्ञान में नई पद्धति (EYECON-2023) पर दो दिन की राष्ट्रीय स्तर पर कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन की मेजबानी की. इस कार्यक्रम का उद्धाटन 4 सिंतबर को दलजीत सिंह, डीजीएएफएएस और आर्मी मेडिकल कोर के सीनियर कर्नल कमांडेंट ने किया.
दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के नेत्र विज्ञान विभाग ने नेत्र विज्ञान में नई पद्धति (EYECON-2023) पर दो दिन की राष्ट्रीय स्तर पर कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन(CME) की मेजबानी की.
इसका उद्देशय मेडिकल के किसी भी क्षेत्र में नई पध्दति और नई खोज बने रहे था. खासतौर पर नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में.पिछले तीन दशकों से इस क्षेत्र में तेजी से बढ़तोरी दर्ज की गई है और आगे भी इसके इसे तरह से बढ़ने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम का उद्धाटन 4 सिंतबर को दलजीत सिंह, डीजीएएफएएस और आर्मी मेडिकल कोर के सीनियर कर्नल कमांडेंट ने किया. इस दौरान जनरल ऑफिसर्स,एयर ऑफिसर्स, फ्लैग ऑफिसर्स के साथ-साथ नेशनल फैक्लटी और देश भर से करीब 150 अधिक डेलीगेटस ने इसमें भाग लिया.
कार्यक्रम में एयर मार्शल और लेफ्टिनेंट जनरल का किया गया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान एक रिसर्च सीडी भी जारी की गई. इसके बाद नेत्र विज्ञान क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा एयर मार्शल एमएस बोपाराय (सेवानिवृत्त) और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स (सेवानिवृत्त) का अभिनंदन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मक्षी प्रोफेसर एके ग्रोवर, विजन आई सेंटर के अध्यक्ष और नेत्र विज्ञान विभाग, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय ख्याति ऑकुलोप्लास्टी सर्जन थे.
शैक्षणिक कार्यक्रम में कई नई पध्दति को किया गया शामिल
शैक्षणिक कार्यक्रम में कॉर्निया और अपवर्तक सर्जरी, मोतियाबिंद और इंट्राओकुलर लेंस, ग्लूकोमा, विटेरोरेटिनल सर्जरी, ऑकुलोप्लास्टी और ओकुलर ऑन्कोलॉजी, बाल रेटिना रोग, बाल नेत्र विज्ञान और स्ट्रैबिस्मस और मेडिकल एथिक्स के क्षेत्र की नई पध्दति को शामिल किया गया. यह आयोजन क्लिनिकल प्रैक्टिस में शैक्षणिक और नवीन कौशल और सतत चिकित्सा शिक्षा का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










