
दिल्ली आने वाले रहें Alert, कहीं सीमा पर न रोक दी जाए आपकी कार...प्रदूषण की वजह से लागू हैं ये नियम
AajTak
मीडियम गुड्स व्हीकल (MGV) और हैवी गुड्स व्हीकल (HGV) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानी ट्रक पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, हालांकि सीएनजी ट्रक पर छूट है.
दिल्ली देश की राजधानी है, यहां हर रोज हजारों वाहन दूसरे राज्यों से आते हैं, लेकिन इस बीच दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. ऐसे में अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं, वो भी डीजल वाहन से तो क्या एंट्री मिलेगी? या फिर आप दिल्ली के ही रहने वाले हैं, लेकिन आपके पास डीजल कार है, तो क्या उसे चलाने का आदेश मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस खबर के माध्यम से मिले जाएंगे.
दरअसल, दिल्ली-NCR की हवा सांस लेने लायक नहीं है, बिना मास्क के घूमने पर आप बीमार हो सकते हैं. दिल्ली की जिन 50 जगहों पर AQI का डेटा रिकॉर्ड करने की मशीन लगी है, उनमें से 84 फीसदी यानी 42 जगहों पर हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है, यानी गंभीर श्रेणी में है. जिसका नतीजा ये हुआ है कि अब आपमें से ज्यादातर लोगों को अपने घरों के भीतर बंद रहना होगा. दिल्ली सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है.
दिल्ली सरकार ने फटाफट लिए ये 5 फैसले- पहला- दिल्ली सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को WORK FROM HOME का आदेश दे दिया है. दूसरा- जरूरी सामान ला रहे ट्रक को छोड़कर बाकी सभी ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक का आदेश. तीसरा- दिल्ली में सभी डीजल गाड़ियों और BS-6 के नीचे की कारों के चलने पर भी प्रतिबंध लग गया है. चौथा- एक बार फिर ऑड-ईवन फॉमूला लागू करने पर विचार हो रहा है. पांचवां- दिल्ली में शनिवार से सभी PRIMARY SCHOOL को बंद कर दिया गया है.
1. सभी तरह के ट्रकों पर बैन GRAP स्टेज 4 के लागू होने के बाद दिल्ली में डीजल से चलने वाले ट्रकों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, BS4 इंजन वाले डीजल व्हीकल्स की दिल्ली में एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है. वहीं, मीडियम गुड्स व्हीकल (MGV) और हैवी गुड्स व्हीकल (HGV) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानी ट्रक पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, हालांकि सीएनजी ट्रक पर छूट है. आवश्यक वस्तुओं को ले जाने और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छूट दी गई है. इलेक्ट्रिक और CNG से चलने वाले ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध होगा.
2. डीजल कारों को लेकर क्या है नियम? दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने दिल्ली और एनसीआर में डीजल से चलने वाले चार पहिया हल्के मोटर वाहनों (LMV) पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. इस कैटेगरी में प्राइवेट वाहन यानी कार भी आते हैं. लेकिन अगर डीजल वाहन BS-6 है तो फिर प्रतिबंध नहीं लगेगा. अगर BS-4 है तो फिर उसे दिल्ली में चलाना प्रतिबंधित है. हालांकि आदेश में कहा गया है कि आवश्यक/आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों को छूट मिलेगा. ये नियम दिल्ली और एनसीआर के लिए भी लागू है.
इसलिए अगर आप डीजल कार से दिल्ली आने की सोच रहे हैं तो समस्या हो सकती है हो सकता है कि आपको दिल्ली की सीमा पर रोक दिया जाए. बीएस4 डीजल वाहनों को अगली सूचना तक केवल दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर प्रतिबंधित किया गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










