
दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद ने बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष से की मुलाकात
AajTak
अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है. सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर सोनू सूद से मुलाकात की है.
अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है. सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर सोनू सूद से मुलाकात की है. बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोगा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी. इसके बाद से चर्चा थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. इसके उलट सोनू सूद की बहन पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गईं. इस दौरान सोनू सूद ने भी तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थी.
केजरीवाल ने की थी सोनू सूद की तारीफ सोनू सूद से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. इस दौरान केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया था और कहा था कि सोनू सूद हमारे ब्रांड एम्बेस्डर होंगे.
सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं. आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो सोनू सूद कर रहे हैं. जो भी सोनू सूद से मदद मांगता है, वे उसकी मदद करते हैं. केजरीवाल ने कहा था कि गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




