
दिल्लीः SC में सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट इस महीने से होगा शुरू, ये होगी प्रोसेस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट अगले महीने से शुरू हो सकता है. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमणा 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था का उद्घाटन हो जाएगा.
अगला महीना सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक हो सकता है. क्योंकि देश की सर्वोच्च अदालत में न्यायिक कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में तैयारियां भी तेज हो गई हैं. सुप्रीम कोर्ट के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले तीन वरिष्ठ कोर्ट यानी कोर्ट नंबर एक, दो और तीन में होने वाली सुनवाइयों का सीधा प्रसारण शुरू किया जाएगा. बाद में इसका विस्तार अन्य कोर्ट तक किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट के गुंबद के ठीक नीचे स्थित एक नंबर कोर्ट मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ का अदालत कक्ष होता है. कोर्ट नंबर दो में वरिष्ठता क्रम में चीफ जस्टिस के बाद वाले जज की अगुवाई वाली पीठ बैठती है. इसी तरह अनुक्रम में वरिष्ठता क्रम से जज पीठ की अगुवाई करते हैं.
देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमणा 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था का उद्घाटन हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की लाइव सुनवाई किसी चैनल के जरिए नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इस प्लेटफार्म को सरकारी एजेंसी NIC संचालित करती है. इसका लिंक कोर्ट की ओर से जारी किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक वास्तविक सुनवाई से कुछ सेकंड देरी से यह वेब पोर्टल पर उपलब्ध होगा. यानी यह प्रसारण वेबसाइट पर कुछ सेकेंड के बाद आ जाएगा, ताकि सुनवाई के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक, अनुपयुक्त या गैर जरूरी टिप्पणी या दलील हो तो उसे वेबकास्ट पर जाने से पहले ही हटाया या संपादित किया जा सके.
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का लाइव प्रसारण करने की कवायद 5 साल से ज्यादा समय से चल रही है. 2018 में सुप्रीम कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग का आदेश भी दिया था. मामला अटॉर्नी जनरल के पास इस आग्रह के साथ भेजा गया, ताकि इसके नियम बनाए जा सकें. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने 2018 में नियम बनाकर कोर्ट को सौंप भी दिए थे.
मार्च 2020 में कोविड संकट के कारण लॉकडाउन लग गया, तब भी इस बात ने जोर पकड़ी कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही है तो क्यों ना लाइव प्रसारण वाले मुद्दे पर फिर से विचार किया जाए. हालांकि बात यहां भी नहीं बनी और सुप्रीम कोर्ट के हर कोर्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सिस्टम लगाया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



