
दिल्लीः ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मर्सिडीज, 2 की मौत, 3 घायल
AajTak
कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना दिल्ली कैंट इलाके की है. सभी कार सवार पालम के निवासी बताए जा रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना दिल्ली कैंट इलाके की बताई जा रही है. सभी कार सवार पालम के निवासी बताए जा रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












