
दिनदहाड़े शूटआउट, एनकाउंटर पर एनकाउंटर और बुलडोजर का खौफ... अतीक पर एक्शन की टाइमलाइन
AajTak
Umesh pal murder case time line : प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो गनर्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश की हत्या का आरोप अतीक अहमद पर लगा है. अतीक साबरमती जेल में बंद है. जांच में सामने आया है कि जेल में रहकर ही उसने उमेश की हत्या की साजिश रची.
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया. उमेश पाल की हत्या के केस में ये दूसरा एनकाउंटर है. उधर, यूपी एसटीएफ की टीम बाकी शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इस हत्या में बाहुबली अतीक अहमद का नाम सीधे तौर पर जुड़ रहा है, ऐसे में प्रयागराज प्रशासन ने अतीक के करीबियों और हत्याकांड में किसी न किसी तरह से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया है. उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या हुई थी, आईए जानते हैं कि इस केस में अब तक कब कब और क्या क्या हुआ?
24 फरवरी को दिनदहाड़े उमेश पाल का मर्डर: प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके एक गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश के दूसरे गनर को भी इस दौरान गोली लगी थी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अजाम दिया था.
25 फरवरी को केस दर्ज
- प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर 25 फरवरी को मामला दर्ज किया. पुलिस ने अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. 25 फरवरी को यह मुद्दा यूपी विधानसभा में भी उठा. इस मुद्दे पर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा. इस पर सीएम योगी ने पलटवार भी किया. उन्होंने कहा कि जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया है. वो समाजवादी पार्टी के द्वारा पोषित माफिया है. माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.
26 फरवरी- प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों समेत करीब 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया.
27 फरवरी- अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी दाखिल की. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटों को पुलिस शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई. उनका कोई पता नहीं चल रहा है. उन्होंने बेटों के एनकाउंटर होने की आशंका जताई. इस मामले में शाइस्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की. उधर, सपा विधायक पूजा पाल ने भी सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










