
दिग्विजय सिंह बोले- केजरीवाल एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे दें, उनको एतराज नहीं होना चाहिए
AajTak
दिग्विजय सिंह ने पंजाब में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है. दिग्विजय सिंह ने कुमार विश्वास के ट्वीट को टैग करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान के खिलाफ बयान देना चाहिए.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बहुत ही साधारण मांग की है. केजरीवाल को एक बयान खालिस्तान के खिलाफ देना चाहिए और इस पर केजरीवाल को कोई एतराज भी नहीं होना चाहिए. कुमार विश्वास ने केजरीवाल जी से बहुत ही साधारण माँग की है। केजरीवाल जी एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे दें। उसमें केजरीवाल जी को कोई एतराज़ नहीं होना चाहिए।@DrKumarVishwas @ArvindKejriwal @narendramodi @RahulGandhi https://t.co/4h0ncV434B

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












