
दशहरा में दिखा सारा अली खान का ट्रेडिशनल लुक, मां दुर्गा संग शेयर की PHOTO
AajTak
सारा अली खान ने दशहरा के मौके पर सभी देशवासियों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां दुर्गा संग अपनी एक फोटो भी शेयर की है. इसमें वे ट्रेडिशन लुक में नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस के बिंदास अंदाज से सभी वाकिफ हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक खास मौकों पर फैंस संग जरूर किसी ना किसी तरह से इंटरैक्ट करती हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है.
सारा अली खान उन शख्सियतों में से एक हैं जो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. सारा मंदिर हो या मस्जिद, बौध धार्मिक स्थल हो या चर्च या फिर गुरुद्वारा, हर जगह जाना पसंद करती हैं और सभी धर्मों को एक समान मानती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












