
दलबदल क़ानून में बदलाव से नेताओं को उठाना पड़ेगा नुकसान? :आज का दिन, 21 नवंबर
AajTak
दलबदल क़ानून में क्या बदलाव करने जा रही है सरकार, COP27 समिट का हासिल क्या रहा और भारत न्यूज़ीलैंड मैच पर बातचीत. सुनिए 'आज का दिन' में.
देश मे दल बदल कानून तो है लेकिन उसके बाद भी इसका असर नहीं. जिन चीजों से बचने के लिए ये क़ानून अस्तित्व में आया वही चीजें अब भी हो रही हैं. अब खबरें हैं कि केंद्र सरकार इस कानून में बदलाव करने जा रही है. कहा जा रहा है किइस बदलाव के बाद कानून के दायरे में रजिस्टर्ड पार्टियों पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा, भले ही वे जनता की ओर से न चुने गए हों. जनप्रतिनिधियों के बाद ये क़ानून अब पार्टियो के आपसी संविधान पर लागू होने जा रहा है..अब कानून मंत्रालय ऐसा प्रावधान करने जा रहा है जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी विधानसभा या लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने में छह महीने से कम समय बचने पर पार्टी नहीं बदल सकेंगे. कानून में संशोधन होने के बाद यदि कोई पदाधिकारी ऐसा करता है तो 5 साल किसी दूसरी पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा, इससे क्या और मज़बूत हो पायेगा दलबदल कानून, 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें.
-------------------- कुछ साल जलवायु से संबंधित आपदाओं से घिरा रहा. कई जगहों पर ज़रूरत से ज्यादा बारिश हुई और बाढ़ आई तो कई जगहों पर तापमान के रिकॉर्ड टूट गए. संयुक्त राष्ट्र का जलवायु शिखर सम्मेलन हर साल होता है. जिसमें दुनिया भर के सरकारें क्लाइमेट से जुड़ी इन्हीं समस्याओं पर चर्चा करती है और इन पर मुल्कों में सहमति बनती है. इन्हें सीओपी या 'कांफ्रेंस ऑफ़ द पार्टीज़' कहा जाता है. इस बार 27 वां सम्मेलन था इसका. 6 नवंबर को शुरू हुआ था ये समिट और कल समाप्त हो गया. वैसे इस समिट का आख़िरी दिन 18 नवम्बर ही था, लेकिन चर्चा को किसी ठोस एंड पर ले जाने के लिए इसे एक्सटेंड किया गया था. हालांकि कार्बन एमिशन को कम करने में मजबूत देशों को आगे रखने वाले प्रस्ताव पर सबकी सहमति नहीं मिल सकी. हालांकि एक बड़ा समझौता भी हुआ जो इस बरस की इस समिट का हासिल भी है. वो है लॉस डैमेज फण्ड. क्लाइमेट चेंज के नुकसान जिन देशों ने झेले हैं उनकी भरपाई के लिए ये फंड होगा, जिसमें दो सौ से भी ज्यादा देश कॉन्ट्रिब्यूशन देंगे. इसके अलावा ऐसे डेवलपिंग देश जो क्लाइमेट चेंज को ध्यान में रखते हुए डेवलपमेंट करेंगे, उन को हुए नुकसान की भरपाई इस फंड से की जाएगी. तो बीस दिन से भी ज़्यादा इजिप्ट में चले इस समिट में और क्या समझौते और चर्चाएं हुईं, 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें.
____
सेमीफाइनल की हार के बाद भारत पहुंचा है न्यूजीलैंड. टी20 सीरीज खेल रहा है. पहला मैच रद्द हो गया. दूसरा कल था जो भारत जीत गया, सूर्य कुमार यादव के शतक के दम.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई. सबसे ज्यादा 4 विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिली, न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए, तो भारत की इस जीत के कारण क्या रहे सूर्य कुमार के अलावा, 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




