
दर्द शेयर कर मौत को लगाया गले: अलग-अलग वजह से परेशान थे शादीशुदा युवक और पड़ोसी किशोरी, एक ही पेड़ पर लगा ली फांसी
AajTak
Crime News: किशोरी और शादीशुदा युवक के दोनों के ही सुसाइड नोट मिले हैं. पता चला है कि दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग का मामला नहीं था. नाबालिग किसी और से प्यार करती थी और शादीशुदा अन्नू किसी अन्य कारण से परेशान था.
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक ही पेड़ पर एक 15 साल की छात्रा और गांव में रहने वाले युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर जान दे दी. नाबालिग लड़की का किसी और के साथ अफेयर था. युवक ने किसी और कारण से पड़ोसी लड़की का दर्द बांटकर मौत को गले लगा लिया. 9वीं पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- हम दोनों हैं भाई बहन की तरह हैं. दोनों ही अलग-अलग मामलों में परेशान थे. जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर बलवाड़ा थाना इलाके का यह मामला है. तीन टेकरी के पास मैदान में सागौन के वृक्ष पर 15 साल की लड़की और 20 साल के युवक ने एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से फंदा डालकर जान दे दी. दोनों बलवाड़ा के ही रहने वाले हैं. पेड़ पर नाबालिग लड़की और युवक के एक साथ फंदे पर लटककर जान देने के मामले की सूचना जैसे ही मिली इलाके में सनसनी फैल गई.
पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिलने पर एसडीओपी अर्चना रावत सहित बलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंचे. खरगोन एफएसएल टीम भी बलवाडा पहुंच गई है. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है. इधर, परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. शव के पास चप्पल, एक बैग भी बरामद हुआ है. थाना प्रभारी सीएल कटारे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. चिकित्सकों के दो पैनल दोनों के शव का पोस्टमार्टम करेंगे.
दोनों की अपनी-अपनी समस्या किशोरी और शादीशुदा युवक के दोनों के ही सुसाइड नोट मिले हैं. नाबालिग की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट को पढ़कर पुलिस के सामने अलग ही तरह की कहानी सामने आई है. दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग का मामला नहीं था. नाबालिग किसी और से प्यार करती थी और 20 साल का शादीशुदा अन्नू बलिराम मानकर किसी अन्य कारण से परेशान था. सुसाइट नोट में भाई-बहन बताया पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की का एक लड़के के साथ अफेयर था और मृतक युवक के का कोई फैमिली मैटर चल रहा था. दोनों गांव के ही रहने वाले हैं. दोनों ने एक दूसरे से अपना दर्द शेयर किया और एक साथ एक ही पेड़ पर लटक कर जान दे दी. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है- ''हम दोनों भाई बहन हैं और इसे अन्य किसी संबंध का नाम ना दिया जाए. दोनों ही परेशान थे.'' पिता ने दी थी लापता होने की जानकारी थाना प्रभारी सीएल कटारे ने बताया, मंगलवार सुबह तीन टेकरी के पास मैदान में सागौन के वृक्ष पर दो शव लटके होने की जानकारी मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की शिनाख्त अन्नू पिता बलिराम निवासी मानकर मोहल्ला के रूप में हुई है. नाबालिग भी बलवाडा क्षेत्र में रहने वाली बताई गई है.
जांच के बाद कारण आएगा सामने
पुलिस के अनुसार, दोनों बीती रात अपने घर में ही थे. सुबह नाबालिग के पिता ने लड़की के लापता होने की जानकारी थाने में दी थी. सम्भवत: देर रात दोनों ने घर से निकलकर मौत को गले लगाया होगा. फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है. इसके बाद ही दोनों की मौत का कनेक्शन और मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
इनका कहना

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



