
दरवाजे पर बारात, शादी के लिए दुल्हन की जिद... और पुलिस ने रद्द कराया विवाह
AajTak
रीवा में नाबालिग का बाल विवाह तिगुने उम्र के व्यक्ति से होने जा रहा था लेकिन ऐन मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रोक दी. नाबालिग शादी करने की जिद कर रही थी और पिता शादी के खिलाफ थे. रिश्ता तय करने से लेकर शादी का पूरा इंतजाम मौसी-मौसा कर रहे थे. पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच महिला बाल विकास को सौंपी है.
रीवा जिला के संभागीय मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर सिरखिनी गांव में 16 साल की नाबालिग का विवाह 45 वर्षीय शख्स से होने जा रहा था. नाबलिग को शादी के बंधन में बांधने की तैयारी चल रही थी. मंडप सजा था और मेहमान जुटे हुये थे, तभी इसकी भनक महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर को लग गई.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












