
दमन दीव सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका, पिछले तीन चुनाव BJP जीती है, 87 हजार वोट पड़े थे
AajTak
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दमन और दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है. 2009 चुनाव से ही इस सीट से बीजेपी जीत हासिल करती आ रही है. ऐसे में वह कौन से फैक्टर्स हैं जिनकी वजह से कांग्रेस को यहां जीत की उम्मीद नजर आ रही है?
केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव चर्चा में आ गया है. इसकी वजह है दमन और दीव कांग्रेस के अध्यक्ष केतन पटेल का एक बयान. केतन पटेल ने कहा है कि प्रियंका गांधी दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है और सभी समीकरणों का ध्यान रखते हुए प्रियंका गांधी को इस सीट से उतारने के लिए चुनावी गणित भी सेट कर लिया गया है. राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे लेकर उनसे चर्चा भी की है.
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई तो अब दमन और दीव लोकसभा सीट के चुनावी अतीत के पन्ने पलटे जाने लगे हैं तो साथ ही तलाशे जाने लगे हैं वह आधार भी, जिनकी बुनियाद पर कांग्रेस यह दांव खेल सकती है. साल 2004 के बाद से कांग्रेस यह सीट नहीं जीत सकी है. 2009 से ही इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत रही है. ऐसे में वह कौन से फैक्टर हैं जिनकी वजह से कांग्रेस को इस सीट पर जीत का सूखा खत्म होने की उम्मीद नजर आ रही है?
दमन और दीव लोकसभा सीट से बीजेपी के लालूभाई पटेल सांसद हैं. लालूभाई 2009 से ही लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. लगातार तीन चुनाव जीत चुके लालूभाई को बीजेपी ने इस बार भी दमन और दीव सीट से टिकट दे दिया है. तीन बार के सांसद लालूभाई जीत का चौका लगाने की कोशिश में हैं तो वहीं कांग्रेस यह उम्मीद है कि 15 साल लंबे कार्यकाल के एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को भुनाकर इस सीट पर बीजेपी का विजय रथ रोका जा सकता है.
हार का कम अंतर
कांग्रेस 2004 के लोकसभा चुनाव में जब आखिरी बार दमन और दीव सीट जीती थी, तब जीत का अंतर महज 607 वोट रहा था. तब कांग्रेस के पटेल दहयाभाई वल्लभभाई चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 95 हजार 382 मतदाता थे जिनमें से 68 हजार 23 मतदाताओं ने वोट किया था. तब बीजेपी के लालूभाई पटेल को 24838 वोट के अंतर से जीत मिली थी लेकिन 2014 और 2019 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीत का अंतर 10 हजार वोट तक भी नहीं पहुंचा.
यह भी पढ़ें: Raebareli नहीं Daman and Diu सीट से चुनाव लड़ सकती हैं Priyanka Gandhi, प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल का दावा

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



