
दबंगों की दुनियाः 10 साल बाद जमानत और फिर गिरफ्तारी... जेल में रहकर भी कुख्यात है पश्चिम यूपी का ये माफिया
AajTak
Gangster Udham Singh: उधम सिंह लगातार कई संगीन वारदातों को अंजाम देता रहा. लेकिन साल 2011 में जब यूपी में बसपा का शासन था और तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया था. तभी माफिया उधम सिंह ने गाजियाबाद की जिला अदालत में जाकर सरेंडर कर दिया था.
UP Police Mafia List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने माफियाओं की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें एक ऐसे अपराधी का नाम भी शामिल है, जो योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी टॉप 25 माफिया की लिस्ट में शुमार था. हम बात कर रहे हैं मेरठ के कुख्यात माफिया गैंगस्टर उधम सिंह की. जिसका गैंग मेरठ के समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लूट, डकैती, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया करता था. आइए आपको बताते हैं, यूपी की इस दबंग माफिया की क्राइम कुंडली.
कौन है उधम सिंह? वो मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव का रहने वाला है. यूपी पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, उधम सिंह डी-50 गैंग का सरगना है. वो अपना पूरा नाम उधम सिंह करनावल बताता है. वो एक ऐसा शातिर अपराधी है, जिसके नाम पुलिस की फाइलों में तकरीबन 4 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें लूट, डकैती और कत्ल जैसे संगीन जुर्म शामिल हैं.
ऐसे किया था सरेंडर उधम सिंह लगातार कई संगीन वारदातों को अंजाम देता रहा. लेकिन साल 2011 में जब यूपी में बसपा का शासन था और तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया था. तभी माफिया उधम सिंह ने गाजियाबाद की जिला अदालत में जाकर सरेंडर कर दिया था. वो तभी से लगातार जेल में बंद था. जेल में रहते हुए उसके दूसरे अपराधियों के साथ भी संबंध बन गए थे. कहा जाता है कि वो जेल में रहकर भी अपना गैंग चलाता रहा.
कई बार बदली गई जेल जेल में रहने के बावजूद गैंगस्टर उधम सिंह का इतना खौफ था कि उसके खिलाफ चल रहे कई मुकदमों में गवाह नहीं मिले और इसी की वजह से वो कई मामलों में बरी हो चुका है. साल 2011 से जमानत पर रिहा होने तक यानी साल 2021 तक वो मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, सोनभद्र और बाराबंकी की जेलों में रह चुका है.
दस साल बाद मिली थी जमानत वो लगातार अपने वकील के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दाखिल करता रहा. वो पहले ही कई मामलों में बरी हो चुका था. लिहाजा, साल 2021 में उसकी जमानत अदालत ने मंजूर कर ली और वो पूरे दस साल बाद जेल से बाहर आ गया था. बाराबंकी जेल से जब उसकी रिहाई हुई तो पुलिस चौकन्नी हो गई थी. उसकी और उसके गुर्गों की निगरानी की जा रही थी. लेकिन कहते हैं कि चोर चोरी से जाए हेराफेरी से नहीं. कुछ ऐसा ही उधम सिंह ने भी किया.
जमानत के 2 हफ्ते बाद फिर गिरफ्तारी उसे जेल से रिहा हुए महज दो हफ्ते के वक्त ही बीता था. लेकिन वो फिर से कानून के निशाने पर आ गया था. कुख्यात उधम सिंह ने 19 जुलाई 2021 को एक सरकारी बैंक के पूरे स्टाफ को अपने घर बुलाकर 30 लोगों को जबरन लोन देने के लिए कहा था. और जब बैंक अधिकारियों ने उसे लोन देने से इनकार किया तो उसने पूरे बैंक स्टाफ को जान से मारने की धमकी दे डाली थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



