
'थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं...', हरियाणा डीजीपी का चौंकाने वाला बयान
AajTak
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने एक बयान में कहा कि आजकल बदमाश और युवा थार और बुलेट जैसी गाड़ियों से स्टंट करते हैं. उन्होंने कहा, जिसके पास थार है, उसका दिमाग घुमा होगा. डीजीपी ने इसे दादागिरी और दिखावे का प्रतीक बताया और चेतावनी दी कि ऐसे वाहनों का गलत इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का एक बयान इन दिनों खूब सुर्खियों में है. उन्होंने कहा कि आजकल बदमाश और युवा जिस तरह की गाड़ियां रखते हैं, वो उनके माइंडसेट को दर्शाता है. डीजीपी ने कहा, जिसके पास थार होगी, उसका दिमाग घुमा होगा. थार गाड़ी वाले स्टंट करते हैं और कई बार यही स्टंट दूसरों के लिए खतरा बन जाते हैं.
डीजीपी ने कहा कि आज के समय में थार सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट बन चुकी है. उनके मुताबिक, थार या बुलेट रखने वाले यह दिखाना चाहते हैं कि वे ‘कुछ अलग’ हैं या ‘दादागिरी’ वाले हैं. उन्होंने कहा, हमारे एसीपी के बेटे ने भी थार से एक व्यक्ति को कुचल दिया था. हम अब लिस्ट निकालेंगे कि हमारे कितने पुलिसकर्मियों के पास थार है, क्योंकि जिसके पास थार है, उसका दिमाग जरूर घुमा होगा.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: पलंग के नीचे मिला महिला का सड़ा गला शव, घर से लिव-इन पार्टनर फरार
‘दादागिरी भी और बचाव भी नहीं चलेगा’
डीजीपी ओपी सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि अब वक्त आ गया है जब ऐसे रवैये पर लगाम लगाई जाए. उन्होंने कहा, थार गाड़ी रखने वाले सोचते हैं कि वे सड़क पर जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं चलेगा. दादागिरी भी करेंगे और फंसे भी नहीं ऐसा कैसे होगा? दो-दो मजे एक साथ नहीं लिए जा सकते.
देखें वीडियो...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












