
थानेदार को चाकू मारने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, बदल गई चाल, राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर निकला मास्टरमाइंड
AajTak
MP Police: लूट की घटना के आरोपियों को पुलिस दल के साथ पकड़ने गए कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था. इसके बाद देखने को मिली पुलिसिया कार्रवाई...
मध्य प्रदेश के मंदसौर में लूट और टीआई पर चाकुओं से हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात का मास्टरमाइंड राजस्थान का सनवर खां मेवाती है. आरोपी ने अपने दो करीबी रिश्तेदारों संग मिलकर एक व्यापारी से 2 लाख रुपए लूट की थी. इसके बाद दबिश देने पहुंचे टीआई अमित सोनी पर चाकू से हमला कर दिया था.
जिले के एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी सनवर पिता जहांगीर खां मेवाती मंदसौर जिले के संजीत कस्बे स्थित अपनी ससुराल में रहने आया था. 27 जून को सनवर ने दलौदा में बंदूक की नोंक पर एक लोहा व्यापारी से 2 लाख रुपए लूट लिए थे. इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी के संग उदयपुर के रिश्तेदार मोहम्मद सर्फराज उर्फ छोटा मेवाती (22) और सुहान मोहम्मद (20) शामिल थे.
रिश्तेदार के घर छिपे थे आरोपी
लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बरखेडा गंगासा गांव में अपने रिश्तेदार उमर फारूख घर जाकर छिप गए थे. यह इलाका गरोठ थाना इलाके में आता है. पुलिस को आरोपियों के ग्राम बरखेड़ा गंगासा में होने की सूचना पर मिली और तीन-चार टीमें तलाशी के लिए पहुंचीं.
एक को दबोचा तो दूसरे ने किया अटैक
एक टीम में मंदसौर कोतवाली थाना प्रभारी (TI) अमित सोनी भी थे. तलाशी के दौरान थाना प्रभारी सोनी ने शनिवार रात एक आरोपी को दबोच लिया था, लेकिन पकड़े गए आरोपी के चिल्लाने पर दूसरे व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू उनकी पसली के नीचे लगा. गंभीर रूप से घायल टीआई को आनन फानन में मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में इंदौर के लिए रेफर किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










