
थाईलैंड-कंबोडिया जंग: सैकड़ों स्कूल बंद, सीमा पर बढ़ा तनाव, देखें
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दोनों देशों ने सीमावर्ती इलाकों में करीब 500 स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है. इनमें से 488 स्कूल कंबोडिया की तरफ बंद किए गए हैं. कंबोडिया ने पहले ही कई इलाकों में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया था. यह विवाद मुख्य रूप से प्रिय विहार शिव मंदिर के इलाके को लेकर है, जो 1962 में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस द्वारा कंबोडिया को दिया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











