
थलपति विजय की पार्टी TVK ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' और वक्फ बिल का किया विरोध, ले आई प्रस्ताव
AajTak
विजय ने इस साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने के आठ महीने बाद, 27 अक्टूबर को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में अपनी पहली राजनीतिक रैली की थी. विजय ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
तमिल अभिनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कड़गम (TVK) ने रविवार को अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान केंद्र के 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के प्रस्ताव का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. पार्टी ने तमिलनाडु से नीट (NEET) को वापस लेने की मांग करते हुए एक और प्रस्ताव भी पारित किया. टीवीके ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है.
टीवीके ने तमिलनाडु में जाति सर्वेक्षण नहीं कराने और इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराने के लिए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार की निंदा की. विजय की पार्टी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सत्ता में आने के लिए झूठ से भरे चुनावी वादे किए थे, जिसे कभी पूरा करने का प्रयास भी नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: थलपति विजय और उनकी नई पार्टी TVK तमिलनाडु में BJP के विस्तार में मददगार बनेंगे या रुकावट? | Opinion
विजय ने इस साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने के आठ महीने बाद, 27 अक्टूबर को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में अपनी पहली राजनीतिक रैली की थी. उन्होंने रैली में अपनी पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों की घोषणा की, जिसमें समानता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, अदालतों में प्रशासनिक भाषा के रूप में तमिल को बढ़ावा देना और राज्यपाल के पद को खत्म करना शामिल था.
विजय ने कहा था कि उनकी पार्टी का दृष्टिकोण द्रविड़वाद और तमिल राष्ट्रवाद दोनों से प्रेरित है. उन्होंने इन दोनों विचारधाराओं को तमिलनाडु की दो आंखें बताया था. टीवीके की पहचान को एक राजनीतिक दल तक सीमित करने के बजाय, उन्होंने न्याय, एकता और सामाजिक विकास पर केंद्रित व्यापक धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की वकालत की. विजय ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
यह भी पढ़ें: GOAT से थलपति विजय करेंगे शाहरुख के रिकॉर्ड की बराबरी, पहले दिन 100 करोड़ कमाने को तैयार फिल्म

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



