
'...तो भगवान विष्णु और अटल बिहारी बाजपेयी का आशीर्वाद मिलता,' अखिलेश यादव ने टीम इंडिया के वर्ल्डकप हारने का बताया कारण
AajTak
क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. ये मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. भारत की हार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है. अखिलेश ने कहा, जो मैच गुजरात में हुआ है, अगर वो लखनऊ के स्टेडियम में होता तो टीम इंडिया को जीत मिल जाती.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार से देश का हर क्रिकेट प्रेमी निराश देखा जा रहा है. इस बीच, क्रिकेट के मैदान में शिकस्त की चर्चा सियासत की पिच पर भी तेज हो गई है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटीले अंदाज में राजनीतिक विश्लेषण किया है. उन्होंने टीम इंडिया के हार के पीछे का कारण बताया है. उन्होंने जो कहा, वो सुनकर हर कोई हैरान है. अखिलेश यादव ने कहा, जो मैच (वर्ल्ड कप 2023 फाइनल) गुजरात में हुआ, वो अगर लखनऊ में होता तो उन्हें (टीम इंडिया को) बहुत लोगों का आशीर्वाद मिलता.
अखिलेश ने आगे कहा, अगर मैच यहां (लखनऊ) होता तो टीम इंडिया को भगवान विष्णु और अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद मिलता और भारत जीत जाता. अब सुनने में आ रहा है कि वहां की पिच में गड़बड़ थी. लोगों की जो तैयारी थी, वो भी आधी-अधूरी रह गई. अखिलेश ने यह भी तर्क दिया कि लखनऊ के स्टेडियम का नाम पहले इकाना था. ये भगवान विष्णु का नाम है. अब बीजेपी वालों ने अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर कर दिया. अगर लखनऊ में मैच होता तो भगवान के साथ-साथ अटल बिहारी बाजपेयी का भी आशीर्वाद मिल जाता और इंडिया जीत गई होती. अखिलेश मंगलवार को इटावा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.
'कपिल देव के मामले में भी सरकार को घेरा'
अखिलेश ने एक्स पर एक पोस्ट जरिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के मामले में भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, भाजपा के राज में खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक व्यवहार का उदाहरण न केवल महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं बल्कि अब क्रिकेटर भी हो रहे हैं. क्रिकेट में भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप जीतनेवाले और देश के आदर्श कपिल देव जी को विश्व कप के फाइनल में आमंत्रित न करने से उनका जो निरादर हुआ है, उससे देश की खेल प्रेमी जनता बेहद दुखी है. भाजपा ने खेलों का अवांक्षित राजनीतिकरण करके अच्छा नहीं किया. निंदनीय!
'पीडीए यात्रा ने मजबूत संदेश दिया'
इससे पहले अखिलेश ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में 'बड़ा बदलाव' आएगा और 'समाजवादी' इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. समाजवादी पीडीए यात्रा ने एक मजबूत संदेश दिया है. पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) बीजेपी और एनडीए (भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से मुकाबला करेगी. उन्होंने कहा, पीडीए की ताकत देखकर कई पार्टियां अब जाति जनगणना का समर्थन कर रही हैं. यहां तक कि जिन पार्टियों ने पहले इसे रोका था, वे भी अब जाति जनगणना के पक्ष में आ गई हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



