
तोरखम बॉर्डर पर तालिबान ने ऐसा क्या किया, जिसने अफगानिस्तान-पाकिस्तान में करवा दी जंग!
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सैनिकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इसके बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान का दावा है कि तोरखम बॉर्डर पर अफगानिस्तान के सैनिकों की ओर से तीन घंटे तक गोलीबारी की गई.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच गोलीबारी भी हुई है. इसके बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है.
जब से तालिबान सत्ता में आया है, तब से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है. गोलीबारी और झड़प के कारण पहले भी कई बार तोरखम बॉर्डर को बंद किया जा चुका है.
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
बुधवार को दोनों देशों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. दरअसल, तालिबान सरकार सीमा पर अपनी तरफ एक बंकर बनवा रही है. ये बंकर ऊंची पहाड़ी पर बन रहा है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला देते हुए बंकर के कंस्ट्रक्शन का काम रोकने की अपील की थी.
हालांकि, तालिबान सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया और कंस्ट्रक्शन का काम चलता रहा. इस कारण विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








