
'तोमर जी का बेटा भ्रष्ट है', मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री पर क्यों भड़के राहुल गांधी?
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर जमकर घेरा. उन्होंने इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे के करोड़ों रुपयों के लेनदेन के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि तोमर जी का बेटा भ्रष्ट है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने जबलपुर में एक रोड शो भी किया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.
राहुल ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर जमकर घेरा. उन्होंने इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे के करोड़ों रुपयों के लेनदेन के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि तोमर जी का बेटा भ्रष्ट है. बता दें कि राहुल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो पर यह तंज कसा था.
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी है कि महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा. किसानों का कर्ज माफ होगा. गेहूं पर 2,600 रुपये एमएसपी मिलेगा. धान पर 2,500 रुपये एमएसपी मिलेगा. जातिगत जनगणना कराई जाएगी.
वहीं, मध्य प्रदेश में भाजपा की गारंटी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध, किसानों की सबसे तेज घटती आमदनी, सबसे ज्यादा बेरोजगारी, दलितों और आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने सभी वादे निभाएगी, अपराध और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी.
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में जीतने जा रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ऐतिहासिक फैसलों ने किसानों की जिंदगी बदल दी, जबकि मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों को प्रदेश की नींव बनाएंगे. किसान, मजदूरों को सुरक्षा मिलेगी, फसलों का सही दाम मिलेगा. किसान, मजदूर मजबूत होंगे तो छोटे दुकानदार मजबूत हों.
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों की रक्षा करती है और दूसरी तरफ भाजपा सरकार अरबपतियों की रक्षा करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 लाख करोड़ रुपये हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपतियों के लिए माफ किया. पीएम मोदी ने देश की बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर दिया. सरकारी कंपनियों में आदिवासी, दलित और ओबीसी थे, जिन्हें बाहर निकालकर, पूरी संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में सौंप दी गई. जनता सरकार को जीएसटी देती है, सरकार उस पैसे को पब्लिक सेक्टर बैंक में डालती है, फिर वो बैंक अडानी को करोड़ों रुपए का कर्ज दे देते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



