
तेलंगाना में राहुल गांधी का आक्रामक रुख- न आज, न कल, न कभी...TRS से कोई समझौता नहीं
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में केसीआर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पार्टी नेताओं संग चर्चा करते हुए कई सुझाव दिए. राहुल ने कहा कि तेलंगाना में सरकार है लेकिन जनता नहीं है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय तेलंगाना दौरे पर हैं. वहां उनके भाषणों में आक्रामक रुख देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने तेलंगाना के सपने के बारे में बोला था. जब तेलंगाना बना, तब इस प्रदेश का एक सपना था और उस सपने को केसीआर ने, एक व्यक्ति ने नष्ट किया है, तोड़ा है.
राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिए एक भाषण की बातों को दोहराते हुए कहा, 'कल भाषण में मैंने कहा कि जिसने तेलंगाना को धोखा दिया है, उसके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई समझौता नहीं हो सकता है. न आज, न कल, न कभी. इस चुनाव में लड़ाई टीआरएस और कांग्रेस पार्टी के बीच में है. केसीआर ने तेलंगाना को लूटा है, पैसे की कोई कमी नहीं है, पुलिस है, पूरा इस्टेब्लिशमेंट है, सरकार है, मगर जनता नहीं है और जनता से तगड़ी कोई चीज नहीं हो सकती है. आपको बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने टीआरएस से पैरवी के लिए दबाव बनाया तो उसको पार्टी से निकाल दिया जाएगा चाहे वो कितना भी बड़ा क्यों न हो.
राहुल ने कहा, हमारे पास दो-तीन लक्ष्य हमारे सामने दो-तीन लक्ष्य हैं. पहला ये है कि जो तेलंगाना, जो हमने बनाया था, तेलंगाना की जनता के साथ मिलकर हमने बनाया था, उस सपने को पूरा करने के लिए और तेलंगाना को एक मॉडल स्टेट बनाने का सपना है. चुने हुए लोगों की सरकार नही, मोनोपॉलिस्टिक सरकार नहीं, किसानों की, गरीब लोगों की, तेलंगाना के हर व्यक्ति की सरकार हम बनाना चाहते हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हम फोकस करना चाहते हैं. ये हमारा लक्ष्य है, हमारा सपना है.
टिकट मैरिट के बेसिस पर मिलेंगे लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी में युनिटी की जरूरत है. टिकट मिलेंगे, मैरिट के बेसिस पर मिलेंगे. गलतफहमी में किसी को नहीं होना चाहिए, बाद में मुझसे ये मत कहना, आज अच्छी तरह सुन लीजिए, टिकट मिलेगा, मेरिट के बेसिस पर मिलेगा, जो काम करेगा, जो जनता के बीच में रहेगा, जो किसानों की लड़ाई लड़ेगा, मजदूरों की लड़ाई लड़ेगा, छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगा, युवाओं की लड़ाई लड़ेगा, उसको कांग्रेस पार्टी टिकट देगी.
काम नहीं करेंगे, टिकट नहीं मिलेगा ये हमारा परिवार है, तो आपको ये नहीं लगना चाहिए कि किसी के खिलाफ भी डिस्क्रिमिनेशन होगा. काम करेंगे, रिवॉर्ड मिलेगा और चाहे कितने भी सीनियर हों, कितने भी साल की हिस्ट्री हो, काम नहीं करेंगे, टिकट नहीं मिलेगा और इंडिपेडेंट फीडबैक लेकर, ग्राउंड फीडबैक लेकर टिकट मिलेगा. मतलब, तेलंगाना की जनता, जिसको चाहती है, तेलंगाना की जनता के पास जो रहता है, काम जो करता है, उसको कांग्रेस पार्टी रिवॉर्ड करेगी.
पहला माइलस्टोन वारंगल डिक्लेरेशन पहला माइलस्टोन कांग्रेस पार्टी के नेताओं के लिए वारंगल डिक्लेरेशन. आपका पहला काम तेलंगाना के हर एक व्यक्ति को, हर एक किसान को, वारंगल डिक्लेरेशन के बारे में समझाना, बताना, ये आपका पहला काम है. ये सिर्फ एक डिक्लेरेशन नहीं है, ये एक पार्टनिरशिप है. कांग्रेस पार्टी के बीच में और तेलंगाना के किसान के बीच में, एक पार्टनरशिप है, ये कांग्रेस पार्टी की गारंटी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




