
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, सड़क पर आ गया घर का सामान! VIDEO
AajTak
कार इतनी तेज रफ्तार में टकराई कि बिल्डिंग धराशाई हो गई. ईंटें जमीन पर बिखर गईं. रोड पर जाम लग गया और घर का सामान सड़क पर आ गया. फिलहाल, महिला ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया. उसके नशे में होने की आशंका जताई गई है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
कार की टक्कर से एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग सड़क किनारे थी. कार इतनी रफ्तार से टकराई कि बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह से धराशाई हो गया. चारों तरफ ईंटें बिखर गईं. अंदर रखा फर्नीचर सड़क पर आ गया और कार घर के अंदर घुस गई. हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मामला ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर का है.
मेट्रो यूके के मुताबिक, बीती शाम एक तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बिल्डिंग में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा.
बिल्डिंग की ईंटें सड़क पर बिखर गईं और उसके नीचे कार दब गई. बिल्डिंग गिरते ही घर के अंदर रखा सामान बाहर बिखर गया. मंजर दिल दहला देने वाला था.
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस फोर्स पहुंच गई. उन्होंने कार की महिला ड्राइवर को रेस्क्यू कर लिया. बाद में महिला के नशे में होने की आशंका के चलते अरेस्ट कर लिया गया. खुशकिस्मती से महिला बिल्कुल सुरक्षित थी.
Greater Manchester Police have arrested a woman on suspicion of drink driving tonight after her car demolished a property in Ashton-under-Lyne, forcing local residents to evacuate. pic.twitter.com/guS72N8yej
वहीं, बिल्डिंग में मौजूद 2 लोग घटना से ठीक पहले वहां से निकल गए थे. इसलिए किसी की जान नहीं गई. हालांकि, उन्होंने कार एक्सीडेंट की आवाज सुनी थी. हादसे के बाद जाम लग गया था. घटना की एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम हादसे वाली जगह को क्लियर कर रही है. बिल्डिंग गिरी पड़ी है और काफी लोग वहां जमा हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










